यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ब्राह्मणों को बदनाम करने की साजिश

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे कथित मुठभेड़ प्रकरण पर बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिये हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है .

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे कथित मुठभेड़ प्रकरण पर बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिये हैं, हालांकि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है .

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री पाठक ने कहा, ”जहां तक कानपुर के विकास दुबे एनकाउंटर (मुठभेड़) का मामला है, राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है, परंतु जनता जागरूक है.”

Also Read: गुना की घटना पर कांग्रेसी नेता प्रियंका और राहुल गांधी बोले, हमारी लड़ाई इसी अन्याय के खिलाफ

उन्होंने कहा कि इसका भंडाफोड़ समय आने पर किया जाएगा. अपराधी कोई भी हो, जो कानून को हाथ में लेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जो निर्दोष हैं, उन्हें कभी भी कोई नाजायज सताने नहीं पाएगा. यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है.

पाठक ने कहा कि सपा और कांग्रेस हमारी सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगा रही हैं. अच्छा होता कि ये पार्टियां अपने गिरेबान में झांक कर देख लेतीं कि भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मणों का समर्थन पार्टी के गठन के पहले दिन से ही प्राप्त है और आज भी ब्राह्मणों का समर्थन भारतीय जनता पार्टी सरकार को ही है. पाठक ने दावा किया कि बौखलाहट में ये पार्टियां अनावश्यक मुद्दे को भड़काने का काम कर रही हैं, जिसमें वे कभी भी सफल नहीं हो सकतीं.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >