UP Breaking News Live: आलमबाग मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
8:53 PM. 29 Apr 22 3:23 PM. 29 Apr

दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के आलमबाग मेट्रो स्टेशन लिफ्ट में दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की गई थी. इस मामले में आरोपी कुलदीप सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है. प्रयागराज आरटीओ ऑफिस में कुलदीप सिंह चौहान प्रधान लिपिक है.

7:57 PM. 29 Apr 22 2:27 PM. 29 Apr

यूपी में अब तक 37,002 लाउडस्पीकर हटाए गए

यूपी में लाउडस्पीकर अभियान लगातार जारी है. प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का सिलसिला लगातार जारी है. यूपी में अब तक 37,002 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं. इसके अलावा 54,593 लाउडस्पीकरों की आवाज कम की गई है.

7:57 PM. 29 Apr 22 2:27 PM. 29 Apr

यूपी में 1 मई से शुरू होगा ई-पेंशन पोर्टल

उत्तर प्रदेश में 1 मई से ई-पेंशन पोर्टल शुरू होने जा रहा है. पोर्टल के शुरू होने के बाद रिटायर कर्मियों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल जाएगी. इसके साथ ही रिटायरमेंट के 3 दिन के अंदर कर्मियों को उनका पैसा मिल जाएगा .

7:57 PM. 29 Apr 22 2:27 PM. 29 Apr

वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. यहां से वह सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे.

7:57 PM. 29 Apr 22 2:27 PM. 29 Apr

बरेली में पति-पत्नी और तीन माह की बच्ची की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र की उत्तम नगर कॉलोनी में एक युवक, उसकी पत्नी और 03 माह की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. इसमें तीन माह की बेटी और उसकी पत्नी की हत्या होने की बात सामने आ रही है, जबकि युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है. मृतक की मां ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस में कमरे का दरबाजा तोड़कर शव कब्जे में लिए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

7:57 PM. 29 Apr 22 2:27 PM. 29 Apr

वाराणसी में बिजली विभाग की छापेरमारी  

वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक के दादूपुर में विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी की है. छापेमारी करने वाली टीम में एसडीओ सुनील सिंह, हरहुआ के जेई सूर्यनाथ और नेवादा के जेई विवेक मौर्य के अलावा रंजीत कुमार और रोहित कुमार सहित कई और विद्युतकर्मी शामिल हैं. छापेमारी के दौरान कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई. अधिकारियों ने बताया बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >