UP Breaking News Live: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:08 AM. 29 Apr 22 7:38 PM. 28 Apr

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर भी पहुंचे. मंदिर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका.

1:08 AM. 29 Apr 22 7:38 PM. 28 Apr

असामाजिक तत्वों ने अयोध्या में दो मस्जिदों के गेट व एक मोहल्ले की सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं फेंककर शहर का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया. इस मामले में अयोध्या पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

11:45 PM. 28 Apr 22 6:15 PM. 28 Apr

बलिया विधायक केतकी सिंह और समर्थकों ने दी धमकी

बलिया में बीजेपी-निषाद पार्टी गठबंधन की विधायक केतकी सिंह और समर्थकों ने तहसील फूंकने की धमकी दी और तहसीलदार को धमकाया. केतकी सिंह ने एक व्‍यक्ति के घर को गिराने के लिए तहसील प्रशासन के बुलडोजर लेकर पहुंच जाने पर सख्‍त नाराजगी जताई

11:45 PM. 28 Apr 22 6:15 PM. 28 Apr

सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत टली

सपा विधायक नाहिद हसन की जमानत टल गयी है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टल गयी है. बता दें कि कोर्ट में दो मामलों में सुनवाई होनी थी, एक मामला अमानत में खयानत और दूसरा गैंगस्टर एक्ट का मामला है. बेंच न बैठने से यह सुनवाई टल गयी.

11:45 PM. 28 Apr 22 6:15 PM. 28 Apr

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की सख्ती के बाद धार्मिक स्थलों पर लगे कुल 18 हजार अवैध लाउडस्पीकर हटवाए गए. इसके अलावा 40 हजार से अधिक लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई.

8:09 PM. 28 Apr 22 2:39 PM. 28 Apr

बीजेपी विधायक ने तहसीलदार को दी धमकी

बीजेपी विधायक की तहसीलदार को धमकी देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस बीच अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘विकास कार्यों के नाम पर जिस बेहिसाब दर पर सत्ता से जुड़े लोगों को करोड़ों का मुआवज़ा दिया जा रहा है, वही दर आम आदमी को भी दी जाए व उनको भी जिनके जायज़ निर्माण पर केवल विद्वेषवश बुलडोज़र चलाया गया है. भाजपाइयों को लाभ पहुंचाने में मुआवज़ा भ्रष्टाचार का नया तरीक़ा बन गया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >