मुख्य बातें
UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

UP Breaking News Live: मरकज़ी चांद कमेटी का ऐलान- लखनऊ में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद
लखनऊ की मरकज़ी चांद कमेटी ने ईद की तारीख़ को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. ऐलान के तहत लखनऊ में मंगलवार को मनाई जाएगी ईद.
कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नौबस्ता थाने की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. अज्ञान वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे. हाईवे में जाम खुलवाने पहुंची थी थाने की गाड़ी. नौबस्ता थानाक्षेत्र के NH-2 की घटना है
हाथरस में मंत्री असीम अरुण ने सरोवर अमृत योजना का शुभारंभ किया. मंत्री ने युवाओं को टेबलेट, गरीबों को आवास से किया लाभान्वित. रेहड़ी वालों को सरकार की योजनाओं से किया लाभान्वित. इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा भी मौजूद रहे.
सीएम योगी ने हापुड़ में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.
फर्रुखाबाद में कार और बाइक की भीषण भिड़ंत की घटना सामने आई है. हादसे में दोनों बाइक सवारों की हुई मौत, एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी भेजा था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई., घटना कमालगंज के खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास की है.
उत्तर प्रदेश में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ यूपी पुलिस का अभियान लगातार जारी है. प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों पर लगे 53942 लाउडस्पीकर अब तक उतारे गए हैं. इसके अलावा 60295 की ध्वनि कम करा कर मानक के अनुसार करायी गई. यूपी पुलिस ने 1 मई सुबह 7 बजे तक का डाटा जारी किया.