UP Breaking News Live: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे योगी के मंत्री

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
10:38 PM. 3 Sept 22 5:08 PM. 3 Sept

अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे योगी के मंत्री

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को अपने ही जिले के अधिकारियों की मनमानी के चलते धरने पर बैठना पड़ा. डीएम कार्यालय के सामने ही अपने ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री धरने पर बैठ गए. राज्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन पर मनमानी करने आरोप लगाया है.

7:27 PM. 3 Sept 22 1:57 PM. 3 Sept

सीएम योगी ने मुरादाबाद में की मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की.

7:27 PM. 3 Sept 22 1:57 PM. 3 Sept

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज काशी दौरे पर हैं. यहां वे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा की ‘देखो हमरी काशी’ के लोकार्पण समारोह में पहुंचे. इस मौके पर रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि देश में कुछ लोग आंदोलनजीवी हो गए हैं. उन्हें काशी से बुद्धजीवी, श्रमजीवी और उत्सवजीवी गुण सीखना चाहिए.

7:27 PM. 3 Sept 22 1:57 PM. 3 Sept

एटा में अपहरण हुए युवक का शव बरामद

यूपी के एटा में अपहरण हुए युवक का शव बरामद हुआ है. युवक गोपाल का अपहरण हो गया था. अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद युवक के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी. पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी. जलेसर के गांव कलवारी-समसपुर रोड पर युवक का शव मिला है.

7:27 PM. 3 Sept 22 1:57 PM. 3 Sept

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश नावेद गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस के बड़ी सफलता लगी है. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश नावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाश नावेद बोला इस बार माफी चाहते है योगी जी, जिंदगी में फिर कभी गलत नहीं करेंगे.

7:27 PM. 3 Sept 22 1:57 PM. 3 Sept

बाराबंकी में ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां ट्रक ने एक खड़ी बस में टक्कर मार दी. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोगों के घायल होने की खबर है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >