UP Breaking News Live: यूपी सरकार की तबादला एक्सप्रेस फिर दौड़ी, 11 IPS इधर से उधर

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:14 AM. 8 Sept 22 9:44 PM. 7 Sept

यूपी सरकार का तबादला एक्स्प्रेस फिर दौड़ी, 11 IPS इधर से उधर

Lucknow: यूपी सरकार की तबादला एक्सप्रेस बुधवार रात फिर दौड़ पड़ी. सरकार ने रात को 11 IPS का तबादला आदेश जारी कर दिया है. आईपीएस पूजा यादव को डीजीपी मुख्यालय से पुलिस अधीक्ष रेलवे लखनऊ बनाया गया है. शफीक अहमद को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण, प्रशिक्षण निदेशालय के पद पर भेजा गया है.

9:47 PM. 7 Sept 22 4:17 PM. 7 Sept

दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद

नोएडा सेक्टर 18 में एक बिल्डिंग में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि अब तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है. हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है.

9:30 PM. 7 Sept 22 4:00 PM. 7 Sept

सीएम योगी पहुंचे गोरखपुर, गोरक्षपीठ के श्रीराम कथा आयोजन में हुए शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार गोरखपुर में थे. वह गोरक्षपीठ के गुरुओं की स्मृति में आयोजित भगवान श्रीराम साप्ताहिक कथा आयोजन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ प्रतिवर्ष यह आयोजन करता है. भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र पूरी मानवता के लिए एक प्रेरणा देता है. उनका व्यक्तित्व विषम परिस्थितियों से जूझने के लिए प्रेरित करता है. हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है. 500 वर्षों का इंतज़ार समाप्त हो रहा ह. ये सौभाग्य हमारी पीढ़ी को प्राप्त हो रहा है कि हमको ये अवसर देखने को मिल रहा है.

8:53 PM. 7 Sept 22 3:23 PM. 7 Sept

गोरखनाथ मंदिर में रामकथा के अवसर पर कथा ज्ञानयज्ञ शोभायात्रा

गोरखनाथ मंदिर में रामकथा शुभारम्भ के अवसर पर कथा ज्ञानयज्ञ शोभायात्रा निकाली गई. गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह से दिग्विजनाथ स्मृति भवन तक शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सीएम योगी के साथ व्यासपीठ अयोध्या से पधारे जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य महाराज व कई संतगण शामिल हुए.

8:53 PM. 7 Sept 22 3:23 PM. 7 Sept

विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से, अधिसूचना जारी

7:58 PM. 7 Sept 22 2:28 PM. 7 Sept

लखनऊ नगर निगम ने लेवाना होटल किया सीज

राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना में हुए अग्निकांड में 4 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. फिलहाल, जांच के बार लखनऊ नगर निगम ने होटल सीज कर दिया है.ल

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >