UP Breaking News Live: नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत 16 कर्मचारी हुए बेहोश, किसी रसायन का हुआ असर

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
11:03 AM. 12 Sept 22 11:03 AM. 12 Sept

PM मोदी ने किया वर्ल्‍ड डेयरी समिट का उद्घाटन

इंडिया एक्सपो मार्ट में वर्ल्ड डेयरी समिट-2022 (IDF World Dairy Summit) की शुरूआत हो चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन किया. इस समिट में पीएम के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 50 देशों के मेहमान व प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. एक्स्पो सेंटर में कुल 11 हॉल हैं, जिसमें डेयरी उद्योग से जुड़े कई विश्वस्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं.

9:35 AM. 12 Sept 22 9:35 AM. 12 Sept

लखनऊ में कोरोना के हुए 182 एक्टिव मरीज

राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटे में राजधानी में एक महिला समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है. वहीं अब लखनऊ में 182 एक्टिव केस हो गए हैं.

8:30 AM. 12 Sept 22 8:30 AM. 12 Sept

आज नोएडा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी आज नोएडा में इंडिया एक्स्पो सेंटर ऐंड मार्ट में विश्व डेयरी समिट का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन के चलते पुलिस-प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

8:30 AM. 12 Sept 22 8:30 AM. 12 Sept

जिला अदालत वाराणसी के कंप्यूटर में फीड हुआ ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी विवाद 15 वें में लगा है नंबर. दोपहर 12:00 से शाम 4:00 के बीच में आज आएगा फैसला.

6:47 AM. 12 Sept 22 6:47 AM. 12 Sept

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर आज आएगा कोर्ट का फैसला

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी केस में वाराणसी के जिला अदालत में मई से शुरू हुए मामले में 12 सितंबर को फैसला आने वाला है. आज यानि सोमवार को आने वाले इस फैसले का इंतजार सभी को है. बता दें कि ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन पूजन के मामले में जिला अदालत ये फैसला आएगा। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मुकदमे की पोषणीयता यानी मुकदमा चलने योग्य है या नहीं, इस बात पर फैसला सुनाएगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >