UP Breaking News Live: कानपुर हिंसा मामले में पूर्व सपा नेता निजाम कुरैशी गिरफ्तार

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:03 AM. 12 Jun 22 7:33 PM. 11 Jun

पूर्व सपा नेता निजाम कुरैशी गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने हिंसा की साजिश के प्रमुख आरोपी हयात जफर हाशमी के करीबी और समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता निजाम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है. कमिश्नर विजय सिंह मीणा की ओर से लगाई गई स्पेशल टीम ने उसे उस समय गिरफ्तार किया. वह दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में था.

7:45 PM. 11 Jun 22 2:15 PM. 11 Jun

कासगंज पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा

नगर विकास मंत्री एके शर्मा कासगंज पहुंच गए हैं. यहां नगर पालिका क्षेत्र में उन्होंने गौशाला का निरीक्षण किया. नगर विकास मंत्री ने गौशाला में गौ पूजन भी किया.

7:45 PM. 11 Jun 22 2:15 PM. 11 Jun

यमुना नदी में डूबे 2 लोगों की तलाश में जुटे गोताखोर

मथुरा में यमुना नदी में 2 लोगों के डूबने की खबर मिली है. मामले की जानकारी लगते ही गोताखोर दोनों लोगों की तलाश में जुट गए हैैं. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. मामला मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र का है

7:45 PM. 11 Jun 22 2:15 PM. 11 Jun

हाथरस में अब तक 50 लोगों की गिरफ्तारी

हाथरस में जुमे के नमाज के बाद हुए हिंसा के मामले में गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है. पुलिस ने अब तक 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में 135 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि 35 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यह मामला सिकंदराराऊ थाना के पुरदिलनगर का है

7:45 PM. 11 Jun 22 2:15 PM. 11 Jun

कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सीएम करेंगे मीटिंग

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा के बाद से योगी सरकार अलर्ट मोड पर है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के डीएम-एसपी मीटिंग की मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में सीएम योगी कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. शाम 6.30 बजे सीएम आवास पर बड़ी मीटिंग है.

7:45 PM. 11 Jun 22 2:15 PM. 11 Jun

पूर्व सचिव रामविलास यादव के घर विजिलेंस की छापेमारी

LDA में बहुचर्चित रहे पूर्व सचिव रामविलास यादव के लखनऊ पुरनिया स्थित घर पर उत्तराखंड विजिलेंस ने छापेमारी की है. यूपी सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की. UP में BJP सरकार बनने पर मूल उत्तराखंड कैडर में चले गए थे. वहां समाज कल्याण विभाग में अपर सचिव हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >