Lucknow News : लखनऊ में मूसलाधार बारिश कलेक्‍ट्रेट से लेकर वीआईपी सड़कों तक पानी ही पानी

उत्तर प्रदेश की राजधानी भारी बारिश से बेहाल है. हालात इतने खराब हैं कि कलेक्‍ट्रेट से लेकर वीआईपी सड़कों तक पर पानी भर गया है. मूसलाधार बारिश के चलते सदर इलाका पूरा जलमग्न हो गया है. जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने शुक्रवार (16 सितंबर) को लखनऊ के सारे स्‍कूल बंद रखने का आदेश दिया है.

Lucknow News : मौसम विभाग ने श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर रोड, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, बदायूं और जालौन में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हरदोई, फरुर्खाबाद, कन्नौज, कासगंज, एटा, मैनपुरी, शहजहांपुर और आसपास के जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >