UP Weather Update: यूपी के इन इलाकों में आज भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है.

Weather Update: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 17 अगस्त तक उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है. ऐसे में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटे जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

यूपी में एक्टिव मानसून की स्थति रहेगी बरकरार

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में एक्टिव मानसून की स्थति बरकरार रहने वाली है. आज यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है. अलग-अलग इलाकों में आसमान में छाए बादल कभी भी बरस सकते हैं.

आज राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अनुमान

यूपी में इस हफ्ते मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार यानी आज राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा बिजली गिरने का भी अनुमान है. राज्य के दूसरे हिस्से में हल्कू बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.

 इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सीतापुर, शाहजहांपुर, एटा, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज और उन्नाव में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही प्रयागराज, सोनभद्र, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर और इसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने 17 अगस्त तक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने करीब 40 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा किनारे के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >