UP Jobs 2022 Live: हाईस्कूल से लेकर स्नातक पास करने के बाद रोजगार की तलाश में जुटे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राजधानी लखनऊ में 10th पास को नौकरी देने के लिए आठ सितंबर यानी आज रोजगार मेला लगेगा. इस दौरान 18 से 40 वर्ष आयु वाले हाईस्कूल से स्नातक पास मेले में शामिल हो सकते हैं.
लखनऊ में आज 2400 पदों पर होगी भर्ती
रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार, आठ हजार से लेकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा. राजधानी में अलग-अलग कंपनियों की ओर से करीब 2400 पदों पर भर्ती की जाएगी.
