Lakhimpur Kheri Farmers Protest Live: मंत्री की बर्खास्तगी को लेकर किसानों के साथ राकेश टिकैत का महाधरना

Lakhimpur Kheri Farmers Protest Live: यूपी के लखीमपुर खीरी की राजापुर कृषि मंडी में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकेट 31 किसान संगठनों के साथ 18 अगस्त यानी गुरुवार से 75 घंटे का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और तिकुनिया हिंसा कांड में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर की भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

Live Updates
12:13 PM. 18 Aug 22 12:13 PM. 18 Aug

किसानों की ये हैं मांगे

  • बेगुनाह किसानों की रिहाई और केंद्र गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त किया जाए

  • 14 दिनों में गन्ना भुगतान और गन्ना किसानों का बकाया भुगतान

  • सभी फसलों पर MSP दी जाए

  • किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं

  • तिकुनिया समझौते के तहत घायल हुए किसानों को 10 लाख का मुआवजा मिले

  • जिले में फसल खरीद केंद्र की संख्या बढ़ाई जाए

  • किसानों की सिंचाई के लिए फ्री बिजली

  • जंगलात विभाग द्वारा किसानों को दिए गए नोटिस रद्द कर सभी किसानों को उन जमीनों पर मालिकाना हक दिया जाए

10:55 AM. 18 Aug 22 10:55 AM. 18 Aug

धारना में राकेश टिकैट भी होंगे शामिल

लखीमपुर खीरी में यह धरना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और उत्तर प्रदेश में किसानों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमों को रद्द करने की मांग को लेकर हो रहा है. किसानों का यह धरना कई मांगों को लेकर हो रहा है जिसमें बीकेयू नेता राकेश टिकैत, दर्शनपाल, जोगेन्द्र उग्राहा, योगेंद्र यादव, मेधा पाटकर जैसे कई किसान नेता शामिल होंगे.

10:55 AM. 18 Aug 22 10:55 AM. 18 Aug

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ प्रदर्शन

किसान केंद्र सरकार से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान अपने खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. लगभग साल भर चले विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा भी किसानों की प्रमुख मांग है. वहीं फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी कानूनी भी किसान मांग रहे हैं.

10:55 AM. 18 Aug 22 10:55 AM. 18 Aug

किसानों का धरना 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) की बर्खास्तगी समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है. भाकियू टिकैत गुट समेत अन्य किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार से राजापुर मंडी में अपनी मांगों के समर्थन में 75 घंटे तक धरना देंगे. आंदोलन में राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे.

मुख्य बातें

Lakhimpur Kheri Farmers Protest Live: यूपी के लखीमपुर खीरी की राजापुर कृषि मंडी में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकेट 31 किसान संगठनों के साथ 18 अगस्त यानी गुरुवार से 75 घंटे का धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और तिकुनिया हिंसा कांड में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर की भारतीय किसान यूनियन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >