UP News: जैश-ए-मोहम्मद ने बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार स्टेशन को बम से उड़ाने की दी धमकी, RPF अलर्ट

उत्तर रेलवे के बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, रविवार शाम उत्तर रेलवे की रुड़की स्टेशन के स्टेशन मास्टर को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से मिली है.

Bareilly News: उत्तर रेलवे के बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, रविवार शाम उत्तर रेलवे की रुड़की स्टेशन के स्टेशन मास्टर को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से मिली है. यह पत्र सलीम अंसारी नामक व्यक्ति की तरफ से जारी हुआ है. इसमें बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर समेत दर्जन भर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

बरेली जंक्शन पर बढ़ी सुरक्षा

पत्र मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. जीआरपी के मुरादाबाद अनुभाग के एसपी ने बरेली जक्शन को भी अलर्ट किया है. इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी है. बरेली जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने ट्रेनों के साथी स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है. संदिग्ध यात्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >