Amroha: अमरोहा में सवारियों से भरे ऑटो में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर

अमरोहा में तड़के सुबह करीब 4 बजे संभल से दिल्ली की ओर जा रहे सवारियों से भरे एक ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसा में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. घटना गजरौला-हसनपुर रोड स्थित उमंग डेयरी के पास की है.

Amroha Road Accident: अमरोहा के गजरौला से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां तड़के सुबह करीब 4 बजे संभल से दिल्ली की ओर जा रहे सवारियों से भरे एक ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि, मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. घटना गजरौला-हसनपुर रोड स्थित उमंग डेयरी के पास की है.

हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, और घटना की जानकारी ली. साथ ही मृतकों के शव कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए, जबकि एक घायल को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. इसके अलावा हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >