Corona Virus in UP, Updates: यूपी में बेकाबू होता जा रहा है कोरोना, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी ने रद्द की प्रवेश परीक्षा

यूपी में कोरोना की रफ्तार दिनदुनी रात चौगुणी गति से बढ़ रही है. हर दिन संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा होता जा रहा है. बीते दिन प्रदेश में कोरोना के 12,787 नए मामले सामने आये. इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 48 पहुंच गई. प्रदेश में कोरोना से हुई मृत्यु की बात करे तों, अब तक यूपी में कोरोना से 9 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. कोरोना की पल पल अपडेट्स के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
9:58 PM. 10 Apr 21 9:58 PM. 10 Apr

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में प्रवेश परीक्षाएं रद्द 

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने नये सत्र 2021-2022 के लिए होनेवाली प्रवेश परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. अब विश्वविद्यालय अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही नई तिथी की घोषणा करेगा.

6:38 PM. 10 Apr 21 6:38 PM. 10 Apr

कोरोना से हर घंटे दो लोगों की मौत

यूपी में कोरोना कहर बनकर लोगों पर टूट रहा है. बीते 24 घंटों में कोरोना से 48 लोगों की मौत हुई है. यानी कोरोना से हर घंटे दो लोगों की मौत हो रही है. वहीं, प्रदेश में कोरोना ने पिछले सारे रिकार्ड को ब्रेक कर अब कोरोना का आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच गया है.

6:38 PM. 10 Apr 21 6:38 PM. 10 Apr

हर दिन टूट रहा है कोरोना का रिकार्ड

यूपी में हर दिन टूट रहा है कोरोना का रिकार्ड. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,787 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 24 घंटे में 48 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. यूपी में एक्टिव केस की संख्या58,801 हो गई है. जबकि, 2207 लोग असपताल से डिस्चार्ज हुए हैं.

4:18 PM. 10 Apr 21 4:18 PM. 10 Apr

लखनऊ में सबसे ज्यादा संक्रमित

यूपी में कोरोना की दूसरी लहर का सबसे ज्यादा असर लखनउ में दिखाई दे रहा है. यहां बीते 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4068 पहुंच गया है.

4:18 PM. 10 Apr 21 4:18 PM. 10 Apr

सरकार कर रही है उपाए

इधर प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच योगी सरकार कोरोना से लड़ने के लिए तमाम उपाए कर रही है. प्रदेश में नई गाईडलाइन और प्रोटोकॉल्स लागू किए गए है. जिन शहरों में कोरोना का ज्यादा प्रकोप है वहां सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. इसके अलावा भी सरकार कई और उपाए कर रही है.

4:18 PM. 10 Apr 21 4:18 PM. 10 Apr

यूपी में कोरोना का बढ़ रहा है आंकड़ा 

यूपी में कोरोना की रफ्तार दिनदुनी रात चौगुणी गति से बढ़ रही है. हर दिन संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा होता जा रहा है. बीते दिन प्रदेश में कोरोना के 12,787 नए मामले सामने आये. इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 48 पहुंच गई. प्रदेश में कोरोना से हुई मृत्यु की बात करे तों, अब तक यूपी में कोरोना से 9 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. कोरोना की पल पल अपडेट्स के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

3:56 PM. 10 Apr 21 3:56 PM. 10 Apr

Posted by: Pritish Shaya

मुख्य बातें

यूपी में कोरोना की रफ्तार दिनदुनी रात चौगुणी गति से बढ़ रही है. हर दिन संक्रमितों के आंकड़े में इजाफा होता जा रहा है. बीते दिन प्रदेश में कोरोना के 12,787 नए मामले सामने आये. इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 48 पहुंच गई. प्रदेश में कोरोना से हुई मृत्यु की बात करे तों, अब तक यूपी में कोरोना से 9 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. कोरोना की पल पल अपडेट्स के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >