UP Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी का काशी में विरोध, मुदिता कपूर ने भावुक होकर की ये अपील

UP Election 2022: वाराणसी की दक्षिणी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध अब तेज होता जा रहा है. ऐसे में मुदिता कपूर ने भावुक होकर अपील की है...

Varanasi News: वाराणसी के दक्षिणी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध अब तेज होता जा रहा है. ऐसे में शहर दक्षिणी विधानसभा की प्रत्याशी मुदिता कपूर ने भावुक होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपना भाई बताते हुए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ मार्मिक अपील करते हुए कहा कि, इस बेटी को भी वे एक मौका दें.

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर की अपील

शहर दक्षिणी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी मुदिता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उन्होंने कहा कि, मेरे प्रत्याशी घोषित होने का विरोध करने वाले सभी लोगो से मैं यही कहना चाहती हूं कि मैं काशी की बेटी हुं. मुझ पर कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भरोसा किया है, और मैं यही कहना चाहती हूं कि मेरे उदाहरण स्वरूप काशी की हर बेटी को मौका मिलना चाहिए, ताकि वे अपने शहर के लिए कुछ कर सकें और नारी सशक्तिकरण को और मजबूत कर सके.

Also Read: UP Election 2022: आपके नाम से कोई और वोट डाल दे तो भी आप कर सकते हैं मतदान, बने हैं तीन तरह के प्रावधान

उन्होंने कहा कि, हमारी बहन बेटियां घर से बाहर निकलें नारी सहभागिता को दिखाएं. मेरा विरोध करने वाले सभी मेरे भाईयों से मैं कहना चाहती हूं कि हम सब को साथ मिलकर चलना है. मिलकर चलेंगे तो संघटन एकजुट रहेगा, तो जिन मुद्दों की हम बात कर रहे हैं और इस आवाज को जहां तक हम ले जाना चाहते हैं. वहीं तक आवाज जाएगी. मुझे लगता है मेरे सारे भाई लोग मेरा साथ जरूर देंगे. मैं इसी सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ रही हूं.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >