Broccoli Benefits: ब्रोकली खाने के हैं अनेक फायदे, इन जानलेवा बीमारियों से चुटकियों में मिलती है छुटकारा

Broccoli Benefits: हरी गोभी यानी ब्रोकली प्रोटीन से भरपूर सब्जी है. इसमें विटामिन-ए, सी, के साथ जिंक, सेलेनियम, पॉलीफेनोल, क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं. आइए जानते हैं ब्रोकली खाने के फायदे…

Broccoli Benefits: आज के समय में लोग हरी गोभी यानी ब्रोकली खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ब्रोकली में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जिससे मोटापा कम होता है. अगर आपके शरीर में कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन की कीमत है तो ब्रोकली का सेवन करना शुरू कर दे. आइए जानते हैं ब्रोकली के फायदे…

हरी गोभी यानी ब्रोकली प्रोटीन से भरपूर सब्जी है. इसमें विटामिन-ए, सी, के साथ जिंक, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. इतना ही नहीं ब्रोकली में पॉलीफेनोल, क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करते हैं.

डायबिटीज के लिए

अगर आप शुगर (डायबिटीज) के मरीज हैं तो आपको हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए. ब्रोकली खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज को हरी गोभी का सेवन जरूर करना चाहिए.

इम्यूनिटी बढ़ाने में

ब्रोकली में विटामिन सी और जिंक पाया जाता है. जो इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है. ऐसे में अगर आप इन्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो ब्रोकली खाना शुरू कर दे. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है.

वजन घटाने में

ब्रोकली को फाइबर, पोटेशियम और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना गया है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. ऐसे में अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो ब्रोकली का सलाद या सूप जरूर पिएं.

लिवर के लिए

ब्रोकली का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. क्योंकि इसमें एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव तत्व पाए जाते हैं जो लीवर के लिए लाभकारी होते हैं. ऐसे में ब्रोकली को अपने डाइट में जरूर शामिल करें.

हड्डियों के लिए

ब्रोकली का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है. क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत बनती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >