UP Breaking News Live: ललितपुर रेप का आरोपी एसएचओ तिलकधारी प्रयागराज से गिरफ्तार, फोन लोकेशन ने खोली पोल

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:32 AM. 5 May 22 7:02 PM. 4 May

ललितपुर का रेप का आरोपी SHO गिरफ्तार

प्रयागराज से आरोपी SHO तिलकधारी सरोज अरेस्ट कर लिया गया है. उस पर नाबालिग से थाने में ही दुष्कर्म करने का आरोप है. प्रयागराज में मिली थी आरोपी की फोन लोकेशन. यह जानकारी ADG प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने दी है.

12:32 AM. 5 May 22 7:02 PM. 4 May

कुशीनगर में फिल्‍मी स्‍टाइल में हो रही थी गांजे की तस्‍करी 

कुशीनगर में फिल्मी स्टाइल में हो रही गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है. कार के दरवाजों में छिपाया गया था 40 किलो गांजा. पुलिस 4 गांजा तस्कर गिरफ्तार किए. कार की स्टेपनी और दरवाजों में छिपाया गया था करीब 8 लाख रुपए का गांजा. तस्‍कर उसे गोरखपुर ले जाने की फिराक में थे. दो स्कॉर्पियो में छिपाया गया था गांजा. नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने यह बरामदगी की है.

12:32 AM. 5 May 22 7:02 PM. 4 May

ललितपुर रेप पीड़िता के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

ललितपुर रेप पीड़िता के परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल. प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन, डॉ. सुधांशु त्रिपाठी व अन्य नेता भी शामिल रहे.

12:32 AM. 5 May 22 7:02 PM. 4 May

सीएम योगी आदित्‍यनाथ जाएंगे अयोध्‍या दौरे पर

CM योगी आदित्‍यनाथ देवभूमि उत्‍त्‍राखंड से वापसी के बाद श्रीरामजन्मभूमि जाएंगे. 6 मई को CM अयोध्या दौरे पर रहेंगे. श्रीराम लला ,हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन के बाद CM कई विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. CM गुप्तार घाट उद्यान में स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे. बैठक में अयोध्या मंडल के प्रभारी मंत्री अरविंद शर्मा भी मौजूद रहेंगे.

12:32 AM. 5 May 22 7:02 PM. 4 May

मंत्री दयाशंकर सिंह से म‍िलने पहुंचे ओपी राजभर

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने की यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात की. बता दें कि इससे पहले भी वे दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर चुके हैं. इस सियासी मुलाकात के बाद दयाशंकर ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मिलने आए थे. उन्‍होंने कहा कि एक बस अड्डे के निर्माण सम्बंध में OP राजभर मिलने आये थे.

7:57 PM. 4 May 22 2:27 PM. 4 May

जमीन अधिग्रहण मामले में तत्कालीन डीएम निधि केसरवानी निलंबित

गाजियाबाद में CM योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीएम गाजियाबाद निधि केसरवानी को निलंबित कर दिया है. जमीन अधिग्रहण मामले में भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई की गई है. केसरवानी अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में तैनात हैं. कार्रवाई की रिपोर्ट भारत सरकार को भेजेगी यूपी सरकार. मामले में अनुभाग अधिकारी नियुक्ति को भी निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं. समीक्षा अधिकारी नियुक्ति को भी निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजनीति, शिक्षा, धर्म और क्राइम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको आपके प्रदेश यूपी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >