भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यूपी दौरा लखनऊ से शुरू, बोले- पंचायत स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं नेता

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे की शुरुआत उन्होंने लखनऊ से की, जहां यूपी चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को संबोधित करते हुए उनकी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे की शुरुआत उन्होंने लखनऊ से की, जहां यूपी चुनाव को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख को संबोधित करते हुए उनकी जिम्मेदारियां निभाने की अपील की.

जेपी नड्डा ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए जितना ज्यादा किया है, उतना किसी ने भी नहीं किया है. उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में जहां 1.21 लाख करोड़ रुपये कृषि पर खर्च होते थे, वहीं मोदी सरकार में 2.11 लाख करोड़ रुपये कृषि पर खर्च किये जा रहे हैं.

Also Read: UP News: मुख्तार अंसारी के गुर्गे ने बैंक को लगाया 107 करोड़ का चूना, तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा कि जनता ने आपको चुनकर भेजा है, आप जनता के नेता नहीं, उसके विश्वास के कस्टोडियन हैं. उसके विश्वास को संभाल कर रखना चाहिए. वहीं, पंचायत चुनाव पर नड्डा ने कहा कि योगी सरकार ने लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है जिस तरीके से इस महामारी में उनकी सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव कराये.

Also Read: CM योगी ने प्रियंका गांधी को बताया इंटरनेशनल नेता, बोले- उत्तर प्रदेश से ज्यादा इटली गयी होंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >