राम मंदिर को लेकर विदेशों में भी उत्साह, प्राण प्रतिष्ठा के दिन मॉरीशस में हिंदुओं के लिए खास छुट्टी का ऐलान

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उल्लास है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के भी भव्य आयोजन की जोर शोर से तैयारी चल रही है. इस बीच मॉरीशस से हिंदुओं को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. दुनियाभर में फैले हिंदू इस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब भगवान राम को मंदिर में प्रवेश करवाया जाएगा. इस अवसर पर वो जश्न मामने की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच एक बड़ी खबर मॉरीशस से आ रही है. दरअसल, मॉरीशस की सरकार ने एक अहम घोषणा की है जिसके तहत वहां 22 जनवरी को हिंदू आस्था वाले अधिकारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने का ऐलान किया गया है. इस दौरान वे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत कर सकेंगे.

मॉरीशस सरकार की ओर से इस बाबत एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन के दिन हिंदू धर्म के अधिकारियों को दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्त की है. लिहाजा हिंदू आस्था के सार्वजनिक अधिकारी 22 जनवरी को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी पर रहेंगे. मॉरीशस सरकार ने कहा कि भारत में राम मंदिर एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है.

Also Read: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामचरित मानस की बढ़ी डिमांड, गीता प्रेस का टूटा 50 साल का रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना करेंगे

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना करते नजर आने वाले हैं. भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए कई नेताओं और गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. मंदिर के अधिकारियों के अनुसार यह समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 7 दिनों तक जारी रहेगा. इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने ‘राष्ट्र धर्म’ पत्रिका के आगामी विशेष संस्करण में प्रकाशित एक लेख में कहा है कि नियति ने तय किया था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जायेगा और उसने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना.

Also Read: Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगा दीपोत्सव और आतिशबाजी, लखनऊ में पटाखों की लगेंगी दुकानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >