Aligarh News: एएमयू की छात्रा ने हॉस्‍टल के कमरे में फंदा लगाकर दी जान, डिप्रेशन में थी

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अब्दुल्ला कॉलेज में सोमवार को एक छात्रा ने हॉस्टल में फंदे से लटककर सुसाइड कर ली. जानकारी के मुताबिक छात्रा बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली है. छात्रा की मौत के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की एक छात्रा ने हॉस्टल में फंदे से लटककर सुसाइड कर ली. जानकारी के मुताबिक छात्रा बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली है. छात्रा की मौत के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया.

AMU की छात्रा ने की खुदकुशी..

बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली एक छात्रा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के अब्दुल्ला कॉलेज में कक्षा 12 वीं में पढ़ती थी. कॉलेज में एक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके बीच में ही छात्रा ने सहपाठी छात्रा से कमरे की चाबी मांगी और मेडिकल कॉलेज में जाने की बात कहकर कमरे में चली गई. वहां फंदे से झूल कर खुदकुशी कर ली. छात्रा के परिजन को सूचना दे दी गई है.

छात्रा को स्वास्थ्य संबंधी थी समस्या…

एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. एम वसीम अली ने प्रभात खबर को बताया कि खुदकुशी करने वाली छात्रा के पिता की ओर से कॉलेज को एक पत्र मिला था, जिसमें उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का जिक्र किया गया था. पत्र में डॉक्टर के पर्चे भी संलग्न थे. बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाली छात्रा किसी बात को लेकर डिप्रेशन में थी और डिप्रेशन की दवा ले रही थी.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >