आगरा पहुंचा गोकुल बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया पानी, जलस्तर बढ़ने से ताजमहल की खूबसूरती बढ़ी

सोमवार शाम तक आगरा में पहुंच गया. ऐसे में आगरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा जिससे यमुना नदी खतरे के निशान से कुछ फ़ीट की दूरी पर रह जाएगी. ऐसे में यमुना किनारे बसे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी पहुंचने का खतरा बढ़ गया है.

By Prabhat Khabar | August 15, 2022 9:51 PM

Agra News: ताजनगरी में स्थित यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में रविवार रात को गोकुल बैराज से पानी छोड़ा गया है. इसके सोमवार शाम तक आगरा में पहुंच गया. ऐसे में आगरा में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा जिससे यमुना नदी खतरे के निशान से कुछ फ़ीट की दूरी पर रह जाएगी. ऐसे में यमुना किनारे बसे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी पहुंचने का खतरा बढ़ गया है.

पानी खतरे से मात्र 2 फीट नीचे

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के चलते मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है. ऐसे में रविवार की रात को गोकुल बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा गया है. इसके सोमवार शाम तक आगरा में पहुंच गया. आगरा में अभी यमुना नदी का जलस्तर 489.90 फीट पर है. अधिशासी अभियंता सौरभ गिरी के अनुसार गोकुल बैराज से छोड़ा हुआ पानी आगरा में पहुंचने पर यमुना का जलस्तर 493 फीट तक जा सकता है. जिससे यमुना का पानी खतरे से मात्र 2 फीट नीचे रह जाएगा.

विभाग भी सावधानी बरत रहा

यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर को देखते हुए विभाग भी सावधानी बरत रहा है. लगातार जल स्तर पर नजर रखी जा रही है और यमुना किनारे स्थित है ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दे दिए गए हैं. विभाग के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ने पर नदी किनारे स्थित खेतों में पानी पहुंचने की अत्यधिक संभावना है. वहीं किसी भी खतरे से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. यमुना में बढ़ता जलस्तर जहां एक तरफ विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. वहीं ताजमहल के पार्श्व में स्थित यमुना नदी में पानी बढ़ने से मेहताब बाग आने वाले पर्यटकों को ताजमहल का विहंगम दृश्य दिखाई दे रहा है. यमुना नदी में पानी बढ़ने से ताजमहल की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं.

Next Article

Exit mobile version