बिजली के हाईटेंशन तार के सम्पर्क में आने से आठ लोगों की मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के उत्तर थाना क्षेत्र में कल बारातियों से भरी बस और टैंकर की टक्कर हो जाने से बस पर बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने आज यहां बताया कि आसफाबाद-उसानी राजमार्ग पर बाम्बा […]

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के उत्तर थाना क्षेत्र में कल बारातियों से भरी बस और टैंकर की टक्कर हो जाने से बस पर बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया, जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने आज यहां बताया कि आसफाबाद-उसानी राजमार्ग पर बाम्बा चौराहे के पास कल रात बारातियों से भरी एक बस और टैंकर की टक्कर हो जाने से बस पर बिजली का हाईटेंशन तार गिर गया जिससे 45 वर्षीय वकील, बीस वर्षीय करुआ तथा 25 वर्षीय कृष्णा सहित पांच लोगों की मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि घायलों को फिरोजाबाद और आगरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना की जानकारी लगते ही जिलाधिकारी निधि केसरवानी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >