उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है अमरमणि की बहू की मौत के मामले में सीबीआई जांच की तैयारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा के मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी. सरकार ने इसके लिए जरूरी दस्तावेज मंगवाये हैं और इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है. कथित तौर पर सारा की मौत एक कार दुर्घटना में हो गयी थी. इस संबंध […]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा के मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी. सरकार ने इसके लिए जरूरी दस्तावेज मंगवाये हैं और इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है. कथित तौर पर सारा की मौत एक कार दुर्घटना में हो गयी थी.

इस संबंध में जानकारी देते हुए गृह विभाग के सचिव देवाशीष पांडा ने परिवार वालों के साथ सहानुभूति जताते हुए कहा कि सरकार परिवार वालों की मांग पर ध्यान दे रही है और उनकी मांग पर सीबीआई जांच की सिफारिश की जा रही है. सरकार वह सब करेगी जिससे सारा के परिवार वालों को संतोष हो जाए.
सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्षता और गहराई से जांच करायेगी. इसके अलावा परिवार वालों की भी सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा. सारा की मां सीमा सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सारा की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी. गौरतलब है कि अमरमणि की बहू और अमनमणि की पत्नी सारा की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी. कथित रूप सेएक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में यह दुर्घटना हुई जिसमें अमनमणि को एक खरोंच भी नहीं आयी थी जबकि उनकी पत्नी की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >