बोले गडकरी, मोदी सरकार राम भक्तों की सरकार

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने तूल पकड़ लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में गडकरी ने मोदी सरकार को राम भक्तों की सरकार कहकर संबोधित किया जिसके कारण वे विपक्ष के निशाने पर आ गये हैं. फैजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते […]

नयी दिल्ली : मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने तूल पकड़ लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में गडकरी ने मोदी सरकार को राम भक्तों की सरकार कहकर संबोधित किया जिसके कारण वे विपक्ष के निशाने पर आ गये हैं.

फैजाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार राम भक्तों की सरकार है. जय श्रीराम का नारा देने वालों की सरकार है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई सांसदों और नेताओं के बयान ने पहले से ही मोदी सरकार के नाक में दम करके रखा हुआ है. शीतकालीन सत्र के दौरान धर्मांतरण का मुद्दा सरकार के लिए चुनौती बना हुआ था. इस मुद्दे को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ था जिसके बाद सदन की कार्यवाही कई दिनों तक बाधित रही थी.

इतना ही नहीं गोडसे को राष्‍ट्रभक्त बताकर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अलग ही वि वाद खड़ा कर दिया था. विपक्ष के एतराज के बाद उन्हें इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी थी.

कई हिंदू वादी नेताओं ने बच्चों को लेकर भी टिप्प्‍णी की और मोदी सरकार की मुश्‍किलें बढ़ा दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >