तेजाब डाल कर महिला को घायल किया
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में धन के लेन-देन के झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला सभासद पर तेजाब डाल कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अपने घर में एक दुकान संचालित करने वाली पारा वार्ड की सभासद मुस्कान […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 28, 2014 1:09 PM
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में धन के लेन-देन के झगड़े को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला सभासद पर तेजाब डाल कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि अपने घर में एक दुकान संचालित करने वाली पारा वार्ड की सभासद मुस्कान देवी( उम्र 35 वर्ष) का कल रात धन के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था. देखते ही देखते मामले ने हिंसक रूप ले लिया. उन्होंने बताया कि इस दौरान रामदास तथा अरविंद नामक व्यक्तियों ने मुस्कान पर तेजाब डाल दिया, जिससे उसका चेहरा तथा कुछ अन्य अंग गंभीर रूप से झुलस गये. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
...
ये भी पढ़ें...
October 8, 2025 1:31 PM
August 30, 2025 10:04 AM
August 27, 2025 12:20 PM
July 7, 2025 10:25 PM
July 7, 2025 9:42 PM
June 5, 2025 5:25 PM
June 4, 2025 12:19 PM
May 12, 2025 7:39 PM
May 11, 2025 12:01 PM
May 10, 2025 10:22 PM
