WB News : संदेशखाली मामला में महिलाओं ने 'निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच' की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर किया मामला

WB News : संदेशखाली महिलाओं के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट में एक अलग मामला दायर कर निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया. मामले की सुनवाई अगले जुलाई में संदेशखाली के मुख्य मामले के साथ की जाएगी.

WB News : पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले में हर रोज नया मोड़ सामने आ रहा है. संदेशखाली मामला में महिलाओं ने ‘निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच’ की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मामला दायर किया है. यह मामला मंगलवार को जस्टिस बीआर गवाई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में दायर किया गया. हालांकि, जजों ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अलग से नहीं, बल्कि संदेशखाली के मुख्य मामले के साथ की जाएगी. गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से दायर मामले की सुनवाई शीर्ष अदालत में इन्हीं जजों की बेंच में हो रही है.

राज्य सरकार की ओर से संदेशखाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर किया गया था मामला


पिछले महीने राज्य सरकार की ओर से संदेशखाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया गया था. वहां बीजेपी पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर उचित जांच की मांग की गई है. 29 अप्रैल को जस्टिस बीआर गवाई की बेंच में मामले की सुनवाई हुई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी संदेशखाली मामले में राज्य की ओर से वकील हैं. उन्होंने सुनवाई के पहले दिन पूछा कि राज्य की जांच से क्या अधिक जानकारी मिली है.इसे शीर्ष अदालत में जमा करने के लिए समय दिया जाना चाहिए. उनके सवाल के आधार पर जजों ने अगली सुनवाई की तारीख जुलाई में तय की.

Mamata Banerjee : 44 दिन बाद फिर से घायल हुईं ममता बनर्जी, दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर की सीट पर बैठते समय अचानक लगी चोट

मामले की सुनवाई जुलाई में संदेशखाली के मामले के साथ की जाएगी

इस बीच, मंगलवार को संदेशखाली महिलाओं के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट में एक अलग मामला दायर कर निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया. यह केस मिलने के बाद जज जानना चाहते हैं कि क्या कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर कोई आदेश दिया है? वकील ने कहा हां. इसके बाद जजों ने अलग-अलग सुनवाई नहीं करते हुए ऐलान किया कि इस मामले की सुनवाई अगले जुलाई में संदेशखाली के मुख्य मामले के साथ की जाएगी.

West Bengal : ममता बनर्जी का कटाक्ष, मोदी बाबू महंगाई क्यों बढ़ी, हम फ्री राशन दे रहे हैं, आप फ्री भाषण’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >