Rajasthan Crisis Update: राजभवन से होटल लौटे कांग्रेसी विधायक, CM गहलोत ने बुलायी कैबिनेट की मीटिंग

Rajasthan Political Crisis Live Update, sachin pilot, Ashok Gehlot: राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के लिए आज का दिन काफी अहम साबित होने वाला है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 कांग्रेस विधायकों की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है. अयोग्यता नोटिस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि स्पीकर अभी बागी विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते. पहले का फैसला लागू रहेगा. स्पीकर के नोटिस के खिलाफ पायलट गुट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. आज राजस्थान की राजनीति में क्या क्या हो रहा है? पढ़ें लाइव अपडेट..

Live Updates
10:44 PM. 24 Jul 20 10:44 PM. 24 Jul

राजभवन से होटल लौटे कांग्रेसी विधायक, CM गहलोत ने बुलायी कैबिनेट की मीटिंग

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का समर्थन कर रहे कांग्रेस विधायक अब राजभवन से निकल गये हैं. राजभवन में उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए. मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की थी. लेकिन राज्यपाल ने कुछ समय मांगा है. अब आज रात 9:30 बजे गहलोत ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है.

10:44 PM. 24 Jul 20 10:44 PM. 24 Jul

राजभवन में रातभर धरना देंगे गहलोत समर्थक विधायक, टेंट लगाने की तैयारी

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक विधायकों ने राजभवन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि वे रातभर राजभवन परिसर में ही धरना देंगे. तंबू लगाने की भी योजना बन रही है.

10:44 PM. 24 Jul 20 10:44 PM. 24 Jul

राजभवन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गहलोत समर्थक विधायक

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायक राजभवन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गये हैं. मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जब तक राज्यपाल कलराज मिश्र विधानसभा सत्र बुलाने की मंजूरी नहीं देंगे तब तक सभी विधायक राजभवन में धरने पर बैठे रहेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता राजभवन का घेराव करती है तो उसमें मेरा कोई दोष नहीं होगा.

10:44 PM. 24 Jul 20 10:44 PM. 24 Jul

गहलोत के समर्थन में विधायक कर रहे हैं नारेबाजी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में राजभवन पहुंचे कांग्रेस के विधायक वहां नारेबाजी कर रहे हैं.

10:44 PM. 24 Jul 20 10:44 PM. 24 Jul

सीएम गहलोत ने राज्यपाल से की मुलाकात, समर्थक विधायक भी पहुंचे हैं राजभवन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. उनके समर्थक विधायक भी राजभवन परिसर में मौजूद हैं.

2:39 PM. 24 Jul 20 2:39 PM. 24 Jul

विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे सीएम गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सभी विधायक बस में बैठकर राजभवन पहुंच गए हैं. यहां राज्यपाल से मुलाकात कर विधानसभा का सत्र बुलाने की अपील की जाएगी. चर्चा है कि विधानसभा सत्र ना बुलाने पर गहलोत विधायकों संग धरने पर बैठ सकते हैं.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

राजस्थान भाजपा की चार बजे प्रेस कांफ्रेंस

राजस्थान में अभी कांग्रेस के अंदर दंगल चल रहा है और भाजपा दर्शक की तरह पूरा नजारा देख रही है. हालांकि, भाजपा का कहना है कि वह हर कदम पर नजर बनाए हुए है. खबर है कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया आज शाम 4 बजे करेंगे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

राजभवन के लिए रवाना

खबर है कि सीएम अशोक गहलोत और तमाम विधायक चार बसों से राजभवन के लिए रवाना हो चुके हैं. थोड़ी देर में पूरा गहलोत गुट राज्यपाल से मुलाकात करेगा. इसमें दिल्ली से आए कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद हैं.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

गहलोत कर रहे मंत्रियों के साथ बैठक

सीएम अशोक गहलोत राजभवन जाने पहले अपने सभी समर्थक विधायकों के संग होटेल फेयरमाउंट में बैठक कर रहे हैं. कांग्रेस नेता अजय माकन भी इसमें मौजूद हैं.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

विधानसभा सत्र बुलाएं राज्यपाल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान देते हुए कहा कि अगर राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दी तो जनता राजभवन का घेराव करने पहुंत सकती है उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

गहलोत ने राज्यपाल पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है कि वो तुरंत विधानसभा सत्र बुलाएं. जिसमें कोरोना संकट, लॉकडाउन पर चर्चा हो सके. लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है, हमने रात को चिट्ठी लिखी थी. हमारा मानना है कि ऊपर से दबाव होने के कारण वो विधानसभा सत्र बुलाने का निर्देश नहीं दे रहे हैं.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

24 घंटे में दूसरी बार राज्यपाल से मिलेंगे गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों संग कुछ देर में राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे. यह उनकी 24 घंटे में दूसरी मुलाकात होगी. गहलोत गुट फेयरमाउंट होटेल से राजभवन के लिए रवाना हो चुका है. इससे पहले गहलोत ने गुरुवार देर रात राज्यपाल से मुलाकात की थी. सूत्रों का कहना है कि इस दौरान दोनों के बीच विशेष सत्र बुलाने पर चर्चा हुई. अब माना जा रहा है कि अगले हफ्ते सत्र बुलाया जा सकता है.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

राज्यपाल के सामने विधायकों की कराएंगे परेड

राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीएम अशोक गहलोत अपने सभी विधायकों के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करेंगे. राज्यपाल से साढ़े 12 बजे का समय दिया है.

12:26 PM. 24 Jul 20 12:26 PM. 24 Jul

भाजपा विधायकों ने किया हाईकोर्ट का रुख

बसपा विधायकों के कांग्रेस के साथ गठबंधन के खिलाफ हाईकोर्ट में भाजपा विधायक याचिका दाखिल करेंगे. उन्होंने स्पीकर के फैसले के गैरकानूनी बताया है.

12:26 PM. 24 Jul 20 12:26 PM. 24 Jul

राज्यपाल से मिलेंगे अशोक गहलोत

टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक गहलोत गुट की ओर से राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा गया है. अब से कुछ देर में अशोक गहलोत राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं, जहां विधायकों की परेड कराई जा सकती है. मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से राज्यपाल से सोमवार को विधानसभा सत्र बुलाने की अपील की जा सकती है.

2:38 PM. 24 Jul 20 2:38 PM. 24 Jul

इन विधायकों को नोटिस दिया गया था.

सचिन पायलट, रमेश मीणा, इंद्राज गुर्जर, गजराज खटाना, राकेश पारीक, मुरारी मीणा, पीआर मीणा, सुरेश मोदी, भंवर लाल शर्मा, वेदप्रकाश सोलंकी, मुकेश भाकर, रामनिवास गावड़िया, हरीश मीणा, बृजेन्द्र ओला, हेमाराम चौधरी, विश्वेन्द्र सिंह, अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह और गजेंद्र शक्तावत.

Rajasthan Crisis: पायलट कैंप की अपील हाई कोर्ट में मंजूर, राजस्थान के सियासी रण में अब केंद्र भी पक्षकार

12:26 PM. 24 Jul 20 12:26 PM. 24 Jul

पायलट गुट के विधायक विश्वेंद्र सिंह ने ट्वीट किया….

12:26 PM. 24 Jul 20 12:26 PM. 24 Jul

अब सु्प्रीम कोर्ट में होगा फैसला!

बता दें कि अयोग्यता नोटिस पर 21 जुलाई को हाईकोर्ट ने अपना फैसला 24 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया था. स्पीकर सीपी जोशी को कहा था कि वे तब तक इन विधायकों के खिलाफ कोई कार्यवाही न करें. स्पीकर जोशी ने हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को राहत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा था कि हाईकोर्ट फैसला दे सकता है. लेकिन, यह फैसला इस बात पर निर्भर रहेगा कि स्पीकर की याचिका पर भविष्य में सुप्रीम कोर्ट क्या रुख अपनाता है.

12:26 PM. 24 Jul 20 12:26 PM. 24 Jul

पायलट खेमे को बड़ी राहत

सचिन पायलट गुट को राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से राहत मिली है. कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. इसका मतलब ये विधानसभा स्पीकर फिलहाल विधायकों को अयोग्य करार नहीं दे पाएंगे. हालांकि, अन्य मामलों को लेकर अभी भी हाईकोर्ट में सुनवाई रहेगी. आगे की सुनवाई में इस मामले के कानून पर चर्चा की जाएगी.

11:47 AM. 24 Jul 20 11:47 AM. 24 Jul

पायलट कैंप की याचिका पर अब केंद्र भी पक्षकार

सचिन पायलट गुट की तरफ से एक याचिका लगाकर केंद्र को इस मामले में पक्षकार बनाने की अपील की गई थी. जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है. उम्मीद जताई जा रही थी कि आज सुबह ही इस मामले पर फैसला आ जाएगा लेकिन इस अपील को स्वीकार करने के बाद फैसले में देरी के अनुमान है. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केंद्र की ओर से बात रखेंगे. राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी के वकील प्रतीक कासलीवाल ने ये जानकारी एएनआई को दी.

12:26 PM. 24 Jul 20 12:26 PM. 24 Jul

गहलोत कैंप के विधायक बीमार

अशोक गहलोत गुट के विधायक बाबूलाल बैरवा की तबियत बिगड़ गई है. सांस लेने की तकलीफ के चलते उन्हें जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फेयरमोंट होटल से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाए गए. बाबूलाल बैरवा गहलोत गुट के विधायक माने जा रहे हैं.

Rajasthan crisis : हाईकोर्ट का फैसला जो भी आए, सचिन पायलट को चित करने के लिए गहलोत ने बना रखी है प्लान-बी, जानें

11:47 AM. 24 Jul 20 11:47 AM. 24 Jul

क्या है मामला

गौर हो कि राजस्‍थान विधानसभा के स्‍पीकर सीपी जोशी ने सचिन पायलट खेमे के 19 बागी कांग्रेसी विधायकों को अयोग्यता मामले में नोटिस जारी किया था, जिसके बाद सचिन पायलट समेत अन्य ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर आदेश को चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने स्पीकर को 24 जुलाई तक अयोग्यता मामले की कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी.

12:26 PM. 24 Jul 20 12:26 PM. 24 Jul

सचिन पायलट बन सकते हैं मुख्यमंत्री

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के एक बयान ने हलचल पैदा कर दी है. एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पूनिया से जब पूछा गया कि क्या पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘यदि हालात अनुमति देते हैं तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री बन सकते हैं. पूनिया के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में नई अटकलें लगाई जाने लगी हैं.

Posted BY: Utpal kant

मुख्य बातें

Rajasthan Political Crisis Live Update, sachin pilot, Ashok Gehlot: राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के लिए आज का दिन काफी अहम साबित होने वाला है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 कांग्रेस विधायकों की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है. अयोग्यता नोटिस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि स्पीकर अभी बागी विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते. पहले का फैसला लागू रहेगा. स्पीकर के नोटिस के खिलाफ पायलट गुट ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. आज राजस्थान की राजनीति में क्या क्या हो रहा है? पढ़ें लाइव अपडेट..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >