राजस्थान का सीएम कौन..? रेस में हैं ये पांच नाम

राजस्थान चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत हुई है. कांग्रेस समेत तमाम दलों का प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया है. बेमिसाल जीत के बाद अब प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. राजस्थान में सीएम की रेस में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं.

वसुंधरा राजे

राजस्थान में बीजेपी की बंपर जीत के साथ ही प्रदेश में सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है. वहीं प्रदेश का सीएम कौन होगा इसपर भी मंथन किया जा रहा है. रेस में पांच नाम सामने आ रहे हैं. सबसे पहले वसुंधरा राजे का नाम सामने आ रहा है. सोमवार को वसुंधरा राजे के आवास में अचानक से हलचल बढ़ गई, जब कई विधायक राजे से मुलाकात करने पहुंच गये. सबसे बड़ी बात की इस बार चुनाव में राजे को समर्थन करने वाले कई विधायकों ने चुनाव लड़ा और जीते भी. ऐसे में कई विधायक चाहते हैं कि प्रदेश का अगला सीएम वसुंधरा राजे ही बने. बीते दिन जिस तरह से उनके आवास पर विधायकों का जमघट लगा था कई लोग उसे शक्ति प्रदर्शन भी मान रहे थे.

वसुंधरा राजे की बात करें तो उनकी गिनती बीजेपी के बड़े दिग्गज नेताओं में होती है. बीजेपी की ओर से वो राजस्थान की पहले भी सीएम रह चुकी हैं. चुनाव के पहले उनके नाम की चर्चा की थी कि बीजेपी उन्हें सीएम फेस बनाएगी. हालांकि इस बीच मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कई मुद्दों को लेकर आलाकमान से उनकी नहीं बन रही. आरएसएस से भी उनके रिश्ते बेहतर नहीं रहे हैं. लेकिन इसके बाद भी राजस्थान की राजनीति में राजे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

बाबा बालक नाथ

राजस्थान में सबसे ज्यादा लोगों ने बतौर सीएम किसी को पसंद किया है तो वो है महंत बाबा बालक नाथ. राजस्थान का योगी के नाम से विख्यात बाबा बालकनाथ बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के तौर पर जाने जाते हैं. बाबा बालक नाथ का पहनावा भी सीएम योगी की तरह है. प्रदेश के तिजारा सीट से वो विधायक हैं. नतीजों के बाद आलाकमान ने उन्हें दिल्ली भी बुलाया है.

आजतक Axis My India Exit Poll की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद सीएम फेस को लेकर जो सर्वे कराया गया था उसमे न राजे न पायलट… गहलोत के बाद सर्वे में शामिल लोगों ने सबसे ज्यादा बाबा बालकनाथ को बतौर सीएम पसंद किया था. सर्वे में दस फीसदी लोगों ने उनके नाम पर सहमति जताई थी.

दीया कुमारी

राजस्थान बीजेपी के लिए दीया कुमारी भी एक बड़ा नाम है. राजस्थान की विद्याधर नगर सीट से उन्होंने इस चुनाव में जीत दर्ज की हैं. दीया कुमारी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं. लोगों की पसंद होने की वजह से उनके नाम की चर्चा सीएम कैंडिडेट के रूप में हो रही है. सबसे बड़ी बात की दीया कुमारी राजनीति के अलावा कई सोशल एक्टिविटी में भी एक्टिव नजर आतीं हैं.

किरोड़ी लाल मीणा

राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेताओं में सांसद किरोड़ी लाल मीणा का भी नाम शामिल है. उनके ताल्लुक दिल्ली से काफी अच्छे हैं. कई लोग का मानना है कि बतौर सीएम उनके नाम पर भी चर्चा है.

गजेंद्र सिंह शेखावत

राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी सीएम की लिस्ट में लिया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की राजस्थान की राजनीति में गहरी पकड़ है. हालांकि शेखावत ने विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर बीजेपी उन्हें सीएम बनाती है तो करणपुर सीट पर होने वाले चुनाव में उन्हें उतारा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >