Bulldozer Action: पत्थरबाजों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, जयपुर में अवैध निर्माण ध्वस्त

Bulldozer Action: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चोमू के इमाम चौक क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. इसका वीडियो भी सामने आया है.

Bulldozer Action: पत्थरबाजों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, जयपुर में अवैध निर्माण ध्वस्त

Bulldozer Action: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चोमू के इमाम चौक क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया. स्थानीय प्रशासन कार्रवाई की ओर से यह कार्रवाई की गई.अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चोमू में बढ़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन 25 दिसंबर की पत्थरबाजी घटना में शामिल लोगों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई. साथ ही अवैध संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है.

चोमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जो लोग गलत हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. हम नगर परिषद के साथ मौके पर मौजूद हैं. नगर परिषद ने अतिक्रमण की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

चोमू नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप सिंह कविया ने बताया कि तीन दिन पहले सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 20–22 लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे. समय सीमा पूरी होने के बाद अब प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Bulldozer Action: छपरा में आज से बुलडोजर एक्शन, आठ प्रमुख सड़कों से हटेगा अवैध कब्जा

चोमू में बुलडोजर कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासन ने उन परिसरों को सील कर दिया, जिन्होंने नोटिस मिलने के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाए थे.

कई परिसर सील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >