Rajasthan Weather : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश की संभावना

Rajasthan Weather : राजस्थान में बारिश के बाद फिर कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम.

Rajasthan Weather : राजस्थान में बारिश के बाद फिर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्दी और बढ़ने की संभावना है. आने वाले एक-दो दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है. इसका अधिकतम प्रभाव 27 जनवरी को रहने की उम्मीद है. राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान के कई हिस्सों में कोल्ड डे

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे दर्ज की गई. इस दौरान भरतपुर समेत कई जगह हल्की बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे. आइएमडी ने बताया कि बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान लूणकरणसर में 0.3 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 0.5 डिग्री, माउंट आबू में 0.6 डिग्री, फतेहपुर में 2.3 डिग्री, पाली में 2.9 डिग्री, सीकर में 3.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 3.5 डिग्री, सिरोही मे चार डिग्री, जैसलमेर में 4.5 डिग्री और झुंझुनू में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें : 26 जनवरी को दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 3 दिन किन राज्यों का मौसम रहेगा खराब

राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20.6 डिग्री और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >