Rajasthan Weather: सर्दी के बीच शुरू होगा बारिश का दौर, कोहरा का भी रहेगा प्रकोप, मौसम ले रहा करवट

Rajasthan Weather: राजस्थान में शनिवार से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी को राज्य के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र के गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Rajasthan Weather: 30 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसके कारण पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम करवट ले सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार से बारिश का दौर शुरू हो सकता है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर ने अपने अपडेट में बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी को राज्य के अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र के गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

एक और 2 फरवरी को भी बारिश

मौसम केंद्र के मुताबिक एक और दो फरवरी को भी उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर इलाकों में आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.

राजस्थान में सर्दी और कोहरे का दौर जारी

  • पूरे राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि शनिवार सुबह भी कई इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है.
  • शुक्रवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहा और कड़ाके की सर्दी भी पड़ती रही.

बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों में माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सिरोही में 4.9 डिग्री रहा, अलवर में 5.0 डिग्री, लूणकरणसर और फतेहपुर में 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं गंगानगर में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

Also Read: Heavy Rain Warning: 31 जनवरी से 3 फरवरी तक रेन अलर्ट, इन राज्यों में बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >