कोरोना वायरस संक्रमण के राजस्थान में 139 नये मामले, एक और बुजुर्ग की मौत

139 new cases of coronavirus infection in rajasthan, one more elderly dead जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 और मामले सामने आये हैं. इससे राज्य में ऐसे कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार (11 अप्रैल, 2020) रात तक 700 हो गयी. इस बीच, उस बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसका शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आये नये मामलों में 80 जयपुर के, 20 टोंक के, 13 बांसवाड़ा, 14 कोटा के व छह बीकानेर के हैं.

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 और मामले सामने आये हैं. इससे राज्य में ऐसे कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार (11 अप्रैल, 2020) रात तक 700 हो गयी. इस बीच, उस बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, जिसका शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आये नये मामलों में 80 जयपुर के, 20 टोंक के, 13 बांसवाड़ा, 14 कोटा के व छह बीकानेर के हैं.

Also Read: अशोक गहलोत ने ‘काम के बदले अनाज’ जैसी योजना लाने का केंद्र को दिया सुझाव

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि गोटा फैक्टरी, सूरजपोल जयपुर के 62 वर्षीय एक बुजुर्ग को बृहस्पतिवार (9 अप्रैल, 2020) को यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. उनको उच्च रक्तचाप के साथ-साथ हृदय रोग की शिकायत थी. बुजुर्ग का शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को निधन हो गया. उनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आयी, जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये.

इस तरह से देखा जाये, तो राज्य में यह नौवीं मौत है. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, इनमें से ज्यादातर मौत सह-रुग्णता के कारण हुईं. अधिकारियों के अनुसार, जयपुर में शनिवार को सामने आये लगभग सारे मामले रामगंज के हैं, जो घर-घर सर्वे के दौरान लिये गये नमूने से या आरयूएचएस अस्पताल से आये हैं.

Also Read: ड्यूटी के दौरान कोविड19 संक्रमण से मृत्यु पर कर्मचारी के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता

कोटा में नये मामले सबसे अधिक प्रभावित तेलघर व चंद्रघाट इलाके से आये हैं. वहीं, बीकानेर के छह नये मामले पहले ही संक्रमित मिले व्यक्ति के करीबियों से संबंधित हैं. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 50 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है.

इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 1,500 से ज्यादा जांच हो रही हैं. उन्होंने कहा कि यह सुखद बात है कि उपचार के बाद प्रदेश में 112 लोग पॉजिटिव से निगेटिव में तब्दील हुए हैं. इनमें से 52 लोगों को तो अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

आवागमन की अनुमति के लिए ई-पास प्रणाली

सरकार ने लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं में लगे लोगों व वाहनों को अनुमति देने के लिए ई-पास प्रणाली शुरू की है. एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण रोकने में सबसे महत्वपूर्ण एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ई-पास की सुविधा शुरू की गयी है.

Also Read: अशोक गहलोत की सरकार ने वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर लगाया प्रतिबंध, लॉकडाउन पर कही यह बात

फिलहाल संबंधित कंपनी/फर्म द्वारा अपने लोगों व वाहनों के आवागमन पास के लिए जिला प्रशासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, उद्योग विभाग आदि को पास आवेदन किया जा रहा है. इसके लिए एक वेबसाइट शुरू की गयी है. साथ ही यह सुविधा राजस्थान पुलिस के राजकोप सिटीजन मोबाइल एप्प पर भी उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >