Rajasthan Weather: अगले 7 दिन राजस्थान में होगी बारिश, इन इलाकों में हो सकती है भारी बरसात

Rajasthan Weather: राजस्थान के भरतपुर, अलवर और बीकानेर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी

Rajasthan Weather: राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून की बारिश का दौर अभी जारी है. बीते 24 घंटे में भरतपुर, अलवर और बीकानेर सहित कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. मौसम विभाग की मानें तो बारिश का दौर अभी हफ्ते भर जारी रहेगा. विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र सक्रिय है. मानसून ‘ट्रफ लाइन’ शनिवार को बीकानेर और परिसंचरण तंत्र से होकर गुजर रही है जिसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश का दौर अगले 7 दिनों तक जारी रह सकता है.

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां आगामी 5 से 7 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

Rajasthan Rain Alert : कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 5 से 6 दिन मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. शेखावाटी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं.

Read Also : Rain: साइक्लोन सक्रिय 11-12 अगस्त को UP-राजस्थान में भारी बारिश, 10 राज्यों में आज वर्षा का IMD alert 

Rajasthan Weather: कहां हुई कितनी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 112 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इसी तरह भरतपुर के डीग में 89 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर के बामनवास में 76 मिलीमीटर, अलवर के मुंडावर में 72 मिलीमीटर और बीकानेर के खाजूवाला में 65 मिलीमीटर बरसात हुई जो भारी बारिश की श्रेणी में आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >