Prem Sagar Ramayan: रामानंद के बेटे प्रेम सागर बना रहे रामायण, अरुण गोविल नहीं रणबीर कपूर बनेंगे राम?

Prem Sagar Ramayan: रामानंद सागर की ‘रामायण’ आज भी लोगों के दिल-दिमाग में बसी हुई है. इसमें अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम का रोल प्ले किया था. अब प्रेम सागर नया रामायण बना रहे हैं,

Prem Sagar Ramayan: 90 के दशक में रामानंद सागर के ‘रामायण‘ ने हर किसी को अपना फैन बना दिया था. इसमें अरुण गोविल ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था. जबकि माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था.

अब रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ‘रामायण‘ की अनकही कहानी लेकर आ रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कास्ट को लेकर बात की.

ईटाइम्स से बात करते हुए प्रेम सागर ने बताया कि वो इस रामायण के लिए नये राम की खोज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “अभी, हम राम की तलाश कर रहे हैं. अरुण गोविल पहले ही राम के रूप में रह चुके हैं. इसलिए, हम उन्हें कास्ट नहीं कर सकते.

प्रेम सागर ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को राम के रूप में पेश करने पर कहा कि, “एक नया चेहरा बेहतर है क्योंकि हम नहीं चाहते कि राम के साथ कोई छवि जाए. अगर रणबीर कपूर राम बनते हैं, तो लोग रणबीर को भी राम में देखेंगे.”

प्रेम सागर ने कहा, एक फिल्म निर्माता के तौर पर हम चाहते हैं कि लोग राम ही सोचें, खाएं, पिएं, सोएं. उन्हें राम को कुछ और नहीं समझना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, अरुण गोविल के मामले में, यह गणना करके किया गया था. इसी तरह, जब हमने कृष्णा बनाई, तो हमने अरुण गोविल को नहीं दोहराया क्योंकि वह राम हैं. हम कृष्ण की भूमिका निभाने के लिए एस. डी. बनर्जी को लाए जो फिर से एक प्रतिष्ठित हिट है.”

रामानंद सागर की रामायण 1987 से 1988 तक प्रसारित हुई थी, जिसने खूब लोकप्रियता बटोरी. रामायण ने टेलीविजन इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी धारावाहिक होने का रिकॉर्ड बनाया.

रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में अरुण गोविल, सीता के रूप में दीपिका चिखलिया नजर आई थी. इसके अलावा सुनील लहरी ने लक्ष्मण का रोल निभाया था और रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी दिखे थे.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. इसे लेकर इन दिनों लो सुर्खियों में बने हुए है. इस किरदार को निभाने के लिए एक्टर कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Also Read: Ramayana: रावण बनने के लिए यश लेंगे तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! लुक को लेकर चल रहा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >