Obscene Video Case: राहुल की चिट्ठी के बाद एक्शन में सिद्धारमैया सरकार, प्रज्वल रेवन्ना केस की जांच में तेजी लाने का निर्देश

Obscene Video Case: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है. इस मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है. राहुल गांधी लगातार इस मामले में जेडीएस और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं.

Obscene Video Case: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रज्वन रेवन्ना केस को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार को पत्र लिखा. राहुल की चिट्ठी के बाद कर्नाटक सरकार एक्शन में आ गई और सीएम सिद्धारमैया ने एसआईटी अधिकारियों के साथ बैठक की. सीएम ने अधिकारियों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक के बाद सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट किया और लिखा, प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े हालिया मामले ने देश को परेशान कर दिया है. पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी कानूनी प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने राहुल गांधी के पत्र का भी जिक्र किया.

जांच के लिए प्रज्वल रेवन्ना के आवास पहुंची एसआईटी की टीम

‘अश्लील’ वीडियो मामले में एसआईटी अधिकारी जद (एस) नेता एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के होलेनरसीपुरा स्थित आवास पर पहुंचे. एचडी रेवन्ना के खिलाफ शुक्रवार को मैसूर में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था.

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में सिद्धरमैया को लिखा पत्र

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को पत्र लिखकर जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के नेता प्रज्वल रेवन्ना के उत्पीड़न का शिकार हुईं पीड़िताओं को हरसंभव मदद देने को कहा है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने सिद्धरमैया को लिखे पत्र में कर्नाटक से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के कृत्यों की निंदा की और उनके ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाथ होने का आरोप लगाया.

महिलाओं के मामले में पीएम ने हमेशा चुप्पी साधी : राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने अभी तक ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं देखा, जिसने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों पर लगातार चुप्पी साधे रखी हो. गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, मैं आपसे (सिद्धरमैया) अनुरोध करता हूं कि कृपया पीड़िताओं को हरसंभव सहायता प्रदान करें. उन्होंने कहा, वे हमारी करुणा और एकजुटता की पात्र हैं क्योंकि वे न्याय के लिए अपनी लड़ाई लड़ रही हैं. यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि इन जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को सजा दी जाए.

राहुल गांधी ने रेवन्ना को सख्त सजा दिए जाने की मांग की

राहुल गांधी ने अश्लील वीडियो मामले को भयावह यौन हिंसा करार दिया और आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना ने बीते कई वर्षों में सैकड़ों महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उनका वीडियो बनाया. गांधी ने कहा, उनमें से कई महिलाएं, जो उसे भाई और बेटे के रूप में देखती थीं, उनके साथ भी हिंसक तरीके से क्रूरता की गई और उनकी गरिमा को ठेस पहुं‍चाई गई. हमारी माताओं और बहनों से दुष्कर्म के लिए सबसे सख्त सजा दिए जाने की आवश्यकता है.

क्या है मामला

दरअसल जेडीएस नेता और सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर उनके आवास पर काम करने वाली एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. जिसके बाद यह मामला सामने आया. कथित रूप से रेवन्ना ने सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया है. रेवन्ना के कई वीडियो हाल के दिनों में सोशल मीडिया में वायरल हुए थे. मामला सामने आने के बाद जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है. मालूम हो प्रज्वल रेवन्ना देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं और हासन से सांसद हैं. मौजूदा चुनाव में भी रेवन्ना एनडीए के उम्मीदवार हैं, हासन में 26 अप्रैल को चुनाव संपन्न हो चुका है.

Also Read: ‘पीएम मोदी का हारना जरूरी’, जानें ‘राहुल साहब’ कहकर किस पाकिस्तानी नेता ने ये कहा, भड़की बीजेपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >