Palamu News: खैनी व्यवसायी संतोष की मौत से आक्रोश, कारोबारियों ने काला बिल्ला लगाकर निकाला मौन जुलूस, रोड को किया जाम

Palamu News: पलामू के छतरपुर अनुमंडल में एक व्यवसायी की मौत से आक्रोशित व्यापारियों ने मौन जुलूस निकाला और रोड भी काम कर दिया.

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में खैनी व्यवसायी संतोष गुप्ता की मौत से आक्रोशित कारोबारियों ने काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस निकाला. साथ ही सड़क को भी जाम कर दिया.

Palamu में हुई थी खैनी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

पलामू जिले के छतरपुर अनुमंडल मुख्यालय में खैनी व्यवसायी संतोष गुप्ता की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यहां के व्यवसायियों ने काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस निकाला. खाटीन गांव स्थित संतोष गुप्ता के घर से मौन जुलूस की शुरुआत हुई. जुलूस शहर के मुख्य पथ होते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय तक पहुंचा. यहां पर कारोबारियों ने विरोध-प्रर्दशन किया.

हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

एसडीपीओ नौशाद आलम से मिलकर संतोष गुप्ता की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान संतोष के परिजनों ने कहा कि संतोष गुप्ता के बेटे विकास ने अंतर्जातीय विवाह किया था. इसके बाद उसकी बहू के परिजन उसका भयादोहन करते थे. जब संतोष ने इसका विरोध किया, तो उसकी बहू के परिजनों ने संतोष और उसके बेटे विकास की हत्या की साजिश रची.

विकास की हत्या करने के लिए घात लगाकर बैठे थे अपराधी

कहा कि 29 अप्रैल को घात लगाकर उसकी हत्या को अंजाम देने की तैयारी थी, लेकिन उस दिन विकास दुकान नहीं गया. उसके पिता संतोष दुकान बंद करके लौट रहे थे. इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गयी. 30 अप्रैल को व्यवसायियों ने बाजार बंद करके पुलिस पर दबाव बनाया. कारोबारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए संतोष की बहू के भाई आशुतोष और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

हत्या की साजिश रचने वाले को पुलिस ने पकड़कर छोड़ा

हालांकि, हत्या की साजिश रचने वाले को पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ दिया. उसी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए छतरपुर अनुमंडल के व्यापारियों ने भारत माता चौक के पास लगभग एक घंटे के लिए सड़क को जाम कर दिया. बाद में पुलिस के समझाने के बाद जाम हटा लिया गया. जुलूस में शामिल लोगों ने कुछ माह पूर्व हुई हत्या के एक और मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और व्यवसायियों को सुरक्षा देने की मांग की.

इसे भी पढ़ें

व्यवसायी पुत्र हत्याकांड : विरोध में बाजार बंद, सड़क जाम, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने दिया SIT गठन का निर्देश

पलामू में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, विरोध में कल छतरपुर व हरिहरगंज बंद का आह्वान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >