Odisha New Chief Minister: कौन हैं मोहन माझी? सरपंच से ओडिशा के मुख्यमंत्री तक का सफर

Odisha New Chief Minister : भाजपा के आदिवासी नेता मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार 12 जून को शपथ ली. उन्होंने लगभग तीन दशक पहले एक गांव के सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी.

Odisha New Chief Minister : आदिवासी बहुल और खनिज समृद्ध क्योंझर जिले के रायकला गांव से ताल्लुक रखने वाले एक चौकीदार के बेटे माझी (52) चार बार – वर्ष 2000, 2004, 2019 और 2024 – ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए हैं.

स्नातक पास हैं मोहन माझी

स्नातक की डिग्री प्राप्त माझी वर्ष 1997-2000 तक गांव के प्रधान रहे. वर्ष 2000 में क्योंझर से विधायक चुने जाने से पहले माझी भाजपा के आदिवासी मोर्चा के सचिव भी थे.

बीजद की मीना माझी को हराकर क्योंझर सीट बरकरार रखी

हालिया विधानसभा चुनाव में मोहन माझी ने बीजद की मीना माझी को हराकर क्योंझर सीट बरकरार रखी. पिछली ओडिशा विधानसभा में वह विपक्ष के मुख्य सचेतक थे और कई अहम मुद्दों पर बीजद सरकार के खिलाफ मुखर रहे थे.

जगन्नाथ के आशीर्वाद से भाजपा ने ओडिशा में बहुमत हासिल किया

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में माझी ने कहा, भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से, भाजपा ने ओडिशा में बहुमत हासिल किया और राज्य में सरकार बनाने जा रही है. मैं राज्य के 4.5 करोड़ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बदलाव के लिए वोट दिया. माझी ने कहा कि भाजपा ओडिशा के लोगों के भरोसे का सम्मान करेगी.

बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 78 सीटों पर दर्ज की जीत

बीजेपी ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नयी सरकार बुधवार को यहां जनता मैदान में शपथ लेगी.

Also Read: Modi Ka Parivar: पीएम मोदी ने अपने ‘परिवार वालों’ से सोशल मीडिया पर की ये खास अपील

Also Read: Odisha New Chief Minister: मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नये मुख्यमंत्री, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >