Rourkela News: स्मार्ट सिटी में कभी झमाझम बारिश, तो कभी कड़ी धूप कर रही परेशान

Rourkela News: राउरकेला में 72 घंटे से माैसम की आंख-मिचौली जारी है. कभी झमाझम बारिश, तो कड़ी धूप से लोग परेशान हैं.

Rourkela News: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण राउरकेला शहर समेत आसपास के इलाकों में पिछले 72 घंटे से मौसम की आंख-मिचौली जारी है. शहर के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी आंधी-तूफान के साथ बारिश, तो कभी कड़ी धूप लोगों को परेशान कर रही है. मौसम के इस बदले स्वरूप के कारण सुबह के समय सर्दी का अहसास हो रहा है, दोपहर में कड़ी धूप पसीने छुड़ा रही है, वहीं शाम के समय हवा के ठंडे झोंके लोगों को सुहानेपन की अनुभूति करा रहे हैं.

मौसम विभाग ने 12 अप्रैल से तापमान में चार से छह डिग्री बढ़ोतरी का अनुमान जताया

जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के से लेकर दोपहर तक व दोपहर से शाम तक माैसम का मिजाज बदलात रहा. वहीं बुधवार की रात 10 बजे से ही बिजली का गड़गड़ाना शुरू हो गया था. आधी रात के बाद और गुरुवार को तड़के 3:05 बजे से झमाझम बारिश हुई. बारिश का यह दौर सुबह के चार बजे तक चला. इसके बाद बारिश थोड़ी थमी, लेकिन 4:45 बजे से 5:45 बजे तक लगातार जोरदार बारिश होती रही. वहीं जैसे-जैसे ही दिन चढ़ा, धूप की तपिश भी बढ़ती गयी. सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक कड़ी धूप का अहसास होता रहा. इस दाैरान सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो जाने से लोग परेशान रहे. सुबह बारिश, दोपहर को धूप व शाम के समय गर्मी थोड़ी कम महसूस की गयी. मौसम विभाग के अनुसार माैसम का यह मिजाज 10 अप्रैल तक जारी रहेगा. 12 अप्रैल के बाद फिर से गर्मी का प्रकोप शुरू हो जायेगा. जिसमें राज्य के अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री का इजाफा होने का पूर्वानुमान जताया गया है.

—————-लगातार बारिश से पसरी गंदगी, बदबू से जीना हुआ दुश्वारचित्र संख्या-14परिचय-सड़क पर पसरी गंदगीराउरकेला. शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर पानी के साथ ही कचरा भी जमा हो गया है. खासकर मुख्य मार्ग के चौधरी पेट्रोल पंप से स्टेशन की ओर जानेवाली सड़क पर पूरा कचरा बिखरा पड़ा है. बारिश के बाद यह पूरा कचरा सड़क पर आ गया है, जिससे बदबू भी आने लगी है. लोगों को नाक पर रूमाल लेकर आना-जाना करना पड़ रहा है. इससे बीमारी फैलने की आशंका भी जतायी जा रही है. लेकिन राउरकेला महानगर निगम की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिससे लोगों में नाराजगी है. राउरकेला महानगर निगम ने पहले ही कचरा प्रबंधन के लिए कई योजनाएं बनायी हैं, जिनमें माइक्रो-कॉम्पोस्टिंग सेंटर और कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहन शामिल हैं. लेकिन अभी भी शहर में कचरा की समस्या बनी हुई है. निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे कचरा प्रबंधन के लिए लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे, लेकिन लोगों को अभी भी निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है, जिससे उनकी चिंता बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >