Bhubaneswar News : ओडिशा के भद्रक जिले में धामरा–बासुदेवपुर सड़क पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. मृतकों की पहचान दीपक राउत और चिन्मय मलिक के रूप में हुई है. दोनों जाजपुर जिले के निवासी थे और जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे. अधिकारियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोनों बासुदेवपुर की ओर जा रहे थे. टक्कर के बाद उन्हें तत्काल बासुदेवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस बीच, स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए भारी वाहनों की तेज रफ्तार को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित सड़क पर यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग की है.
Bhubaneswar News : भद्रक में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जेसीबी ऑपरेटरों की मौत

Bhubaneswar News : भद्रक में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जेसीबी ऑपरेटरों की मौत
Copied link
धामरा–बासुदेवपुर सड़क पर सोमवार देर रात हुई दुर्घटना