Jharsuguda News: कामधेनु योजना किसानों को बनायेगी आत्मनिर्भर : टंकधर त्रिपाठी

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय मत्स्य एवं पशु मेला के समापन समारोह में विधायक टंकधर त्रिपाठी शामिल हुए.

Jharsuguda News: झारसुगुड़ा जिला प्रशासन और पशुधन विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय मत्स्य एवं पशु मेला शनिवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी शामिल हुए. विधायक त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कृषक सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. कहा कि कामधेनु योजना राज्य के पशुधन क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है. किसानों की माली हालत को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार का मुख्य मकसद है.

किसानों को राज्य सरकार की नीतियोंं के बारे में बताया

अतिरिक्त जिलाधीश ब्रजबंधु भोई और कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक समीर कुमार दास ने किसानों को तकनीक और राज्य सरकार की नीतियोंं के बारे में बताया. जिले के सफल मत्स्य और पशुपालकों को उनके शानदार योगदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार दिया गया. दो दिवसीय मेला के दौरान किसानों के लिए एक खास प्रश्नाेत्तरी कार्यक्रम रखा गया, जहां उन्हें विशेषज्ञों से सीधे बातचीत करने का मौका मिला. अंत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

विधायक टंकधर त्रिपाठी ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने शनिवार को झारसुगुड़ा सदर ब्लॉक की कुरेबगा और दलाकी पंचायतों में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें झारसुगुड़ा जिले में कुरेबगा से सम्लेई मंदिर तक सड़क का सुधार, दलकी से दलकी कांटा तक नयी सड़क बनाना, एनएच-49 से खलियामाल तक सड़क का सुधार, कुरेबगा में कंक्रीट सड़क का निर्माण, जुहाना पूर्णा सड़क का सुधार, कुरेबगा गोंडपाड़ा से सम्लेई मंदिर तक सड़क का सुधार, कुरेबगा हाइस्कूल में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण और कुमुदापाली में सामुदायिक शौचालय बनाना शामिल हैं. कार्यक्रम में जिलापाल कुणाल मोतीराम चौहान, वेदांता के सीइओ सी चंद्रा अतिथि के तौर पर शामिल हुए. इस अवसर पर वेदांता एन्वायरनमेंटल डेवलपमेंट फंड से बंजारी से बुरोमाल तक सड़क का शिलान्यास किया गया. विधायक ने लोगों से मिलकर इलाके की जरूरतों और भविष्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की. साथ ही इन सभी योजनाओं से आने वाले दिनों में इलाके में रहने वाले आम लोगों के जीवनस्तर में सुधार होने की बात कही. कहा कि इन योजनाओं से लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >