Sambalpur News: देवगढ़ थाना अंचल में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पीड़िता मासूम रविवार रात को नामयज्ञ देखने गयी थी. इस दौरान बारकोट थाना अंचल का आरोपी उदित पात्र नशे की हालत में मासूम के साथ दुष्कर्म किया था. मासूम की चीख सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे और आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचित किया.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर देवगढ़ डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट चालान किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पीड़िता का भी हॉस्पिटल में इलाज कराया गया. पुलिस साइंटिफिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की. एडिशनल एसपी धीरज चोपदार ने कहा पीड़िता की हालत अभी ठीक है.
Sambalpur News: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sambalpur News: पांच साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copied link
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है