Rourkela News : जमुनानाकी ब्रिज का डिवाइडर तोड़ नदी में गिरा ट्रेलर, खलासी की मौत

हादसे की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और चालक तथा खलासी को निकाला.

Rourkela News :

कुआरमुंडा अंतर्गत जमुनानाकी ब्रिज पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर नदी में जा गिरा. इस घटना में ट्रेलर के खलासी की मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को ट्रेलर से निकालकर इलाज के लिए भेजा गया. जानकारी के मुताबिक ट्रेलर अनुगूल से चला था और कुआरमुंडा होते हुए बिरमित्रपुर की ओर जा रहा था जहां से उसे झारखंड जाना था. इसी क्रम में ट्रेलर शंख नदी पर बने पुराने ब्रिज के उपर से आ रहा था. उसी दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नदी में जा गिरा. हादसे की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और चालक तथा खलासी को निकाला. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां खलासी को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है. चालक का इलाज राउरकेला सरकारी अस्पताल में चल रहा है. जिस ब्रिज पर हादसा हुआ वहां से नीचे नदी तक की ऊंचाई करीब 30 फीट बतायी जा रही है.ऊंचाई से गिरने के कारण खलासी को ज्यादा चोटें आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >