Jharsuguda News : बस से कुचलकर यात्री की मौत, चालक हिरासत में

मृतक झारखंड का रहने वाला था और यहां एक ट्रक में हेल्पर का काम करता था

Jharsuguda News : झारसुगुड़ा जिले के बेलपहाड़ थाना अंतर्गत मुचबहाल-जुराबगा रोड पर रविवार को बस से कुचलकर एक यात्री की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जीतेंद्र यादव (37) के रूप में हुई. वह झारखंड का रहने वाला था और यहां एक ट्रक में हेल्पर का काम करता था. पुलिस ने बस को जब्त करने समेत चालक को हिरासत में लिया है. मृतक का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार जीतेंद्र गुमाडेरा जाने के लिए बंधबाहाल से बेलपहाड़ जा रही एक निजी बस में चढ़ा था. तभी उसकी जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक जमीन पर गिर गया. वह मोबाइल फोन उठाने के लिए बस से नीचे उतरने की कोशिश में गिर गया. उसी समय बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और जीतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >