Sundergarh News: सुंदरगढ़ की टीम ने टाटा को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Sundergarh News: ब्रजराजनगर पौरांचल अंतर्गत ओपीएम खेल मैदान में आयोजित प्रथम चैलेंजर कप नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच टाटा और सुंदरगढ़ के बीच रविवार को खेला गया.

Sundergarh News: ब्रजराजनगर पौरांचल अंतर्गत ओपीएम खेल मैदान में आयोजित प्रथम चैलेंजर कप नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच टाटा और सुंदरगढ़ के बीच रविवार को खेला गया. टाटा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. सुंदरगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाये. जवाब में टाटा सात विकेट के नुकसान पर 102 रन बना सकी. इस प्रकार सुंदरगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट का खिताब जीता. सुंदरगढ़ टीम के पुरुषोत्तम को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया. बेस्ट बॉलर नीतीश, बेस्ट विकेट कीपर सरोज और बेस्ट फील्डर राजू को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. खेल के अंपायर समीर सेठी, सरोज पांडे. आबिद हुसैन को सम्मानित किया गया. फाइनल मैच में ब्रजराजनगर विधायक और राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी मुख्य अतिथि थे. विजेता टीम को ट्राॅफी समेत एक लाख तथा उप-विजेता टीम को ट्राॅफी समेत 50 हजार रुपये की राशि दी गयी. सम्मानित अतिथि के तौर पर ब्रजराजनगर के नगरपाल गोपाल सितानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनंदन पंडा, मंडल अध्यक्ष तपन स्वांई, स्थानीय एसडीपीओ चिंतामणि प्रधान, ब्रजराजनगर थाना प्रभारी धबलेश्वर साहू शामिल हुए. चैलेंजर क्लब के मेंबर मनीष राय, बबला नाथ, संजय बाहुबलेंद्र, एन लिंगराज, सुजीत चौधरी, विक्की रुंगटा, शाश्वत त्रिपाठी का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil kumar jsr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >