मंगलबाजार में स्मार्ट ई-लाइब्रेर व डिजिटल लर्निंग सेंटर का होगा निर्माण

झारसुगुड़ा नगरपालिका में 28 करोड़ की लागत से स्मार्ट ई-लाइब्रेरी, डिजिटल लर्निंग सेंटर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया.

झारसुगुड़ा: झारसुगुड़ा नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से कुल 28.06 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास शनिवार को किया गया.

एमएसबीवाइ 2025-26 योजना के तहत 1.40 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 4.80 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, वहीं सीएसआर, 15वें वित्त आयोग, उन्नति और एमएसबीवाइ योजनाओं के तहत 4.01 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 10.15 करोड़ रुपये की 38 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ. इसके अलावा एमएसबीवाइ 2026-27 के तहत विभिन्न वार्डों के लिए आठ परियोजनाओं के लिए करीब 7.60 करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं.

प्रमुख परियोजनाओं में वार्ड नंबर-19 के मंगल बाजार में करीब 70 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट ई-लाइब्रेरी एवं डिजिटल लर्निंग सेंटर, वार्ड नंबर-13 के देवाडीही में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से कम्युनिटी मल्टीपरपस हॉल तथा वार्ड नंबर-7 में एक करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट पार्क का निर्माण शामिल हैं. इसके अलावा बुरोमाल श्मशान घाट के विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए 1.60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. सरबहाल के निकट मॉडर्न फूड स्ट्रीट, एकताली में श्मशान शेड एवं एप्रोच रोड, मां काली मंदिर के समीप कम्युनिटी मंडप तथा बिरसा मुंडा कल्याण मंडप के विस्तार एवं उन्नयन समेत अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया.

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष रानी हाती ने राज्य सरकार के आवास एवं नगर विकास विभाग के निरंतर सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने सभी पार्षदों, कार्यपालक अधिकारी और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम में पार्षद पवन शर्मा, जी रमन्ना राव, गीतांजलि पंडा, मधुमिता सुभनिल, नवनीत कौर, सुषमा बराल, नितारानी शाह, बासंती टोप्पो, झरना भोई, तरंग दुबे, जयंती नायक, प्रतिमा भैंसाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >