Sundargarh News: सुंदरगढ़ में सामान्य हो रहे हालात, आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

Sundargarh News: सुंदरगढ़ टाउन में गुरुवार को दो गुटों में हुई झड़प के मामले में संलिप्तता के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Sundargarh News: सुंदरगढ़ टाउन में गुरुवार को दो गुटों के बीच पहले मारपीट और फिर पत्थरबाजी से अशांति की स्थिति बन गयी थी. इसके बाद शहर में धारा 163 लगा दी गयी और इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गयी थी. इस मामले में संलिप्तता के आरोप में करीब आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिला प्रशासन के मुताबिक रविवार को शांति रैली निकाली जायेगी.

बाजार, स्कूल-कॉलेज व अन्य संस्थान खुले

इसके बाद शुक्रवार को बाजार बंद कर दिया गया और स्कूल-कॉलेज की छुट्टी कर दी गयी. शाम को जिलापाल डॉ शुभंकर महापात्र, पश्चिमांचल डीआइजी ब्रजेश कुमार राय, एसपी अमृतपाल कौर व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई. सबने इस घटना पर दु:ख जताया. बाद में धारा 163 हटा दी गयी और इंटरनेट सर्विस शुरू कर दी गयी. शनिवार से सुंदरगढ़ में जनजीवन सामान्य होने लगा है, बाजार, स्कूल-कॉलेज समेत सभी संस्थान खुले हैं. घटना पर नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से वर्तमान में भी गश्त जारी रखी गयी है.

20 प्लाटून पुलिस तैनात

सुंदरगढ़ के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) निर्मल महापात्रा ने बताया कि हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि हालात अब सामान्य हैं और हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं. हम सुंदरगढ़ के लोगों से शांत रहने का आग्रह करते हैं. सुंदरगढ़ जिले से अबतक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में पुलिस बल की लगभग 20 प्लाटून तैनात है.

दो गुटों में झड़प के बाद लागू की गयी थी निषेधाज्ञा

सुंदरगढ़ कस्बे के रीजेंट बाजार में कुछ खाद्य पदार्थों को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार को झड़प हुई थी. इस हिंसा में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 12 लोग घायल हो गये थे. स्थानीय प्रशासन ने झड़प के बाद निषेधाज्ञा लागू कर शहर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी थीं. हालांकि, शुक्रवार शाम को प्रतिबंध हटा लिये गये, क्योंकि इलाके में स्थिति में सुधार हुआ था और पश्चिमी ओडिशा के इस शहर में सामान्य स्थिति लौट आयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >