Rourkela News : 110 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

राउरकेला और राजगांगपुर में आबकारी विभाग और आरपीएफ की छापेमारी में 110 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Rourkela News : सुंदरगढ़ शहर के रानीबगीचा बाइपास और राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर छापेमारी के दौरान 110 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच जारी रखी गयी है.

सुंदरगढ़ में बस का इंतजार कर रहे दो तस्करों के पास से 55 किलो गांजा मिला

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि दो युवक दो बैग के साथ सुंदरगढ़ रानी बागीचा बाइपास के पास बस का इंतजार कर रहे हैं. जिससे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. बाद में जब उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गयी, तो करीब 55 किलो गांजा बरामद हुआ. शुरुआती जांच में पता चला है कि जब्त गांजा कंधमाल जिले के फुलबाणी इलाके से लाकर कहीं और तस्करी करने की योजना थी. इसी दौरान आबकारी विभाग की छापेमारी में दोनों आरोपी पकड़े गये. आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आबकारी विभाग की ओर से यह पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है कि क्या गांजा तस्करी के इस गिरोह में कोई और भी शामिल है.

राजगांगपुर स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने की छापेमारी

आरपीफ की टीम ने ऑपरेशन नारकोस में शनिवार को राजगांगपुर स्टेशन से 55 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पश्चिम बंगाल के नदिया जिला के कृष्णनगर थाना अंचल में हरीशनगर निवासी प्रवीर विश्वास तथा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के रानीनगर थाना अंचल के इरशाद अली मोल्ला (36) को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को आरपीएफ की टीम बी तथा आरपीएफ पोस्ट राजगांगपुर ने राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान सुबह लगभग 09:00 बजे आरपीएफ टीम ने देखा कि दो पुरुष प्लेटफॉर्म नंबर-01 के झारसुगुड़ा छोर पर संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं. संदिग्ध व्यवहार के कारण टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ करने पर उपरोक्त आरोपियों ने अपना नाम और पता बताया. इसके बाद उनके पास मौजूद बोरी की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें राउरकेला (ओडिशा) से गांजा मिला था और वे इसे हावड़ा ले जा रहे थे. आरपीएफ ने जब्त गांजा व आरोपियों को आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin kumar yadav

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >