Rourkela News: मालगोदाम बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में मारपीट, एक व्यक्ति घायल

Rourkela News: राउरकेला की मालगोदाम बस्ती में घर की चहारदीवारी बनाते समय जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में मारपीट हो गयी.

Rourkela News: उदितनगर थाना अंतर्गत मालगाेदाम बस्ती में बुधवार को घर की चहारदीवारी बनाने के दौरान जमीन के विवाद को लेकर दो परिवाराें में घमासान देखा गया. इस विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति लहुलूहान हो गया. परिजनों की ओर से उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले को लेकर थाना में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की सूचना नहीं है.

चहारदीवारी बनाते समय आपस में भिड़े दोनों परिवार

जानकारी के अनुसार, बुधवार को मालगोदाम बस्ती के महेंद्र होटल चौक के पास घर की चहारदीवारी बनाने का काम एक परिवार की ओर से किया जा रहा था. जमीन के विवाद को लेकर दोनों परिवारों में पहले कहा-सुनी हुई. इसके बाद बात इतनी बढ़ गयी कि वे लोग एक-दूसरे से भिड़ गये और मारपीट कर ली. इस मारपीट में एक व्यक्ति लहुलूहान हो गया. इसकी सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची थी. घायल को इलाज के लिए सेक्टर-19 स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस्पात मार्केट में ग्राहक से मारपीट, दुकानदार गिरफ्तार

राउरकेला के सेक्टर-19 स्थित इस्पात मार्केट में ग्राहक पर हमला के मामले में पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सेक्टर-2, गटबंध बस्ती निवासी दिनेश प्रसाद चौधरी (66) के रूप में हुई है. पुलिस ने मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया. जानकारी के अनुसार, दिनेश प्रसाद चौधरी इस्पात मार्केट में पानी और कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाते हैं. आरोप है कि शेख हाफिजुल नामक युवक अक्सर उनकी दुकान से सामान लेकर बिना भुगतान किये भाग जाता था. सोमवार रात करीब 8:00 बजे हाफिजुल दुकान पर आया. कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान लेने के बाद वह बिना पैसे दिये जाने लगा, तो दुकानदार ने उसे रोका और भुगतान करने को कहा. इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गयी, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गयी. विवाद बढ़ने पर दिनेश ने पास पड़ी बांस की छड़ी से हाफिजुल के सिर पर वार कर दिया. हमले में हाफिजुल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में सेक्टर-19 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार दिनेश प्रसाद चौधरी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ब्रजराजनगर : युवक पर जानलेवा हमला में पांच गिरफ्तार

ब्रजराजनगर थाना क्षेत्र में पुराना बस स्टैंड के पास मंगलवार की शाम नीलमाधव निखुंडिया नामक युवक पर पांच अन्य युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों अर्जुन कुमार सिंह (24), अमन साहा (34), दबुचंद्र (25), साहिल कुमार साहू (25) और सोनू साहा (18) को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट चालान किया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी बस स्टैंड एरिया के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से विवाद चल रहा था. मंगलवार को फल खरीदने के दौरान आरोपियों ने नीलमाधव पर हमला कर दिया. ब्रजराजनगर थाना में केस संख्या-127 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >