इधर गैरजमानती वारंट जारी हुआ, उधर प्रकाश पासवान ने लगायी अग्रिम जमानत की अर्जी

राउरकेला सर्किट हाउस हथियार बरामदगी मामले में वांछित प्रकाश पासवान ने ओडिशा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

राउरकेला : सर्किट हाउस कांड में वांछित प्रकाश पासवान के खिलाफ एक ओर जहां गैरजमानती वारंट जारी हुआ है, वहीं प्रकाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ओडिशा हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है. इधर, पुलिस उसकी तलाश में अलग-अलग स्थानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है.

12 दिन पूर्व हथियारों की हुई थी बारामदगी, अब तक नौ गिरफ्तार

सर्किट हाउस से हथियार बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को तफ्तीश में प्रकाश पासवान की संलिप्तता का पता चला था. जिसके बाद उसे हाजिर होकर पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा गया था. लेकिन तब से प्रकाश का अता-पता नहीं है. घटना को 12 दिन बीत चुके हैं. वहीं गिरफ्तारियों की संख्या भी बढ़कर नौ हो चुकी है. जबकि कई और लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है. एसपी नीतेश वाधवानी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मामले में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा. अब तक की तफ्तीश में यह साफ हो चुका है कि मामला केवल हथियार रखने तक सीमित नहीं था, बल्कि बालू-पशु तस्करी, वसूली और टेंडर फिक्सिंग आदि से जुड़ा हो सकता है.

सर्किट हाउस सर्वाधिक चर्चा में

इस पूरी वारदात के केंद्र में पानपोष सर्किट हाउस सर्वाधिक चर्चा में है. यहां पर प्रकाश पासवान के कहने पर उपजिलापाल ने कमरे की बुकिंग करवायी थी. जिसे वे पुलिस की पूछताछ में स्वीकार चुके हैं. लेकिन जिस कमरे से पुलिस ने आरोपियों को हथियार के साथ बरामद किया, वह कमरा नंबर 107 और 111 था, जो नयी बिल्डिंग में स्थित है. इसकी बुकिंग शुरू भी नहीं हुई थी और वहां हथियार के साथ आरोपी पहुंच गये थे. जिसने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया है. लेकिन अब तक सर्किट हाउस की बुकिंग में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को लेकर किसी तरह की कार्रवाई सामने नहीं आयी है.

प्रकाश पासवान के बेहद करीब पहुंची पुलिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

राउरकेला. सर्किट हाउस से हथियार बरामदगी मामले में राउरकेला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में वांछित प्रकाश पासवान के बेहद करीब पुलिस पहुंच गयी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है. हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी किसी तरह की सूचना साझा नहीं की गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >